iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max के डिजाइन में होगा बड़ा बदलाव! नई डमी यूनिट लीक

फोन में अबकी बार बड़ा कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 मार्च 2025 21:16 IST
ख़ास बातें
  • फोन में अबकी बार बड़ा कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है।
  • रियर पैनल ग्लास और एल्युमीनियम का बना हो सकता है।
  • कैमरा मॉड्यूल पहले ज्यादा उभरा होकर आ सकता है।

Apple iPhone 17 सीरीज में कंपनी डिजाइन में अहम बदलाव कर सकती है।

Photo Credit: @asherdipps

Apple iPhone 17 सीरीज को लेकर अभी से चर्चा काफी गर्म है। कयास है कि कंपनी रियर पैनल डिजाइन में अबकी बार बदलाव लेकर आ सकती है। अब इस सीरीज के लिए कुछ नई इमेज ऑनलाइन लीक हुई हैं जो इनके डमी हैंडसेट्स की हैं। फोन में अबकी बार बड़ा कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है। रियर पैनल ग्लास और एल्युमीनियम का बना हो सकता है। आइए जानते हैं लेटेस्ट लीक इस बारे में क्या कहता है। 
 

iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max Design (Expected)

iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Air, और iPhone 17 Pro Max की नई इमेज लीक हो गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यूजर सोनी डिक्सन द्वारा यह इमेज लीक की गई है। इससे पहले यूजर ने सीरीज के मेटल डिजाइन वाले डमी यूनिट्स को शेयर किया था। लेकिन नई इमेज में रियर पैनल डिजाइन में बदलाव दिख रहा है। 

iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max के डमी यूनिट्स दिखाते हैं कि फोन में रियर कैमरा आइलैंड काफी बड़ा हो गया है। वर्तमान में कंपनी के रियर पैनल ग्लास के बने हैं। जबकि आने वाले प्रो और मैक्स मॉडल में रियर पैनल ग्लास और मेटल के बने हो सकते हैं। यहां पर कहा जा सकता है कि फोन का लोवर हाफ हिस्सा ग्लास का होगा जहां पर MagSafe एरिया को कवर किया जाएगा। एल्युमीनियम एरिया ऊपर की तरफ होगा और कैमरा मॉड्यूल पहले ज्यादा उभरा होकर आ सकता है। कैमरा मॉड्यूल टॉप पार्ट पर फैला हो सकता है। 

इससे पहले आए लीक में कहा गया था कि iPhone 17 और iPhone 17 Pro में वही 6.3 इंच डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। जबकि iPhone 17 Air और iPhone 17 Pro Max में बड़ा डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। iPhone 17 Pro Max लाइनअप का सबसे बड़ा फोन हो सकता है। iPhone 17 में डिजाइन के मामले में ज्यादा कुछ नहीं बदलने वाला है। कयास है कि यह नई सीरीज का इकलौता मॉडल होगा iPhone 16 सीरीज से बहुत अधिक अलग नहीं होगा। साथ ही iPhone 17 इकलौता ऐसा फोन भी होगा जिसमें सीरीज के अंदर वर्टीकल कैमरा मॉड्यूल मौजूद होगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  2. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  3. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  4. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  5. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  6. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  7. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  8. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  9. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.