iPhone 17 करेगा Google Pixel 9 को कॉपी! लीक हुआ डिजाइन, जानें पूरा मामला

टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्‍टेशन (DCS) ने वीबो (Weibo) पर आईफोन 17 सीरीज का रेंडर शेयर किया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2024 16:46 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 17 का रेंडर लीक
  • बैक में दिखा बदला हुआ कैमरा मॉड्यूल
  • Google Pixel 9 से प्रेरित है डिजाइन

लीक इमेज में कथित iPhone 17 Pro में एक कैमरा बटन भी दिखाई देता है।

Photo Credit: weibo

ऐपल ने कुछ महीनों पहले iPhone 16 सीरीज को पेश किया है और जैसाकि हर बार होता आया है, वह 2025 में सितंबर-अक्‍टूबर में iPhone 17 लाइनअप को लाएगी। रिपोर्टों की मानें तो iPhone 17 में बड़ा बदलाव होगा डिजाइन का। चीन के जानेमाने टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्‍टेशन (DCS) ने वीबो (Weibo) पर आईफोन 17 सीरीज का रेंडर शेयर किया है। इमेज में साफ दिखाई देता है कि कंपनी पिल शेप्‍ड कैमरा मॉड्यूल देने वाली है, लेकिन कैमरा सेंसर्स वर्टिकल फॉर्मेशन के बजाए हॉरिजॉन्‍टल होंगे और कुछ वैसे नजर आएंगे जैसे हमने Google Pixel 9 में देखे हैं। 

लीक कैमरा रेंडर्स में एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरा सेंसर्स दिखाई देते हैं। कंपनी ने आईफोन 16 के डिजाइन को रिफ्रेश तो किया था, पर ऐसा लगता है कि वह आईफोन 17 में बड़ा चेंज करने वाली है। अगर ऐसा होता है तो यह पिछले कई वर्षों में आईफोन में एक बड़ा बदलाव होगा। 

हालांकि अभी यह क्‍लीयर नहीं है कि फोन में किस तरह का कैमरा सेटअप होगा, लेकिन DCS की मानें तो कई एंड्रॉयड मेकर्स भी Google Pixel 9 के कैमरा मॉड्यूल डिजाइन को फॉलो कर सकते हैं। गिजमोचाइना के अनुसार, लीक रेंडर में दिख रहे तीन कैमरा सेंसर इस बात का संकेत हैं कि यह iPhone 17 Pro होगा। 

लीक इमेज में कथित iPhone 17 Pro में एक कैमरा बटन भी दिखाई देता है। हालांकि यह बहुत शुरुआती लीक है और इस दावे पर बहुत भरोसा नहीं किया जा सकता है। iPhone 17 सीरीज के लॉन्‍च होने में अभी करीब 10 महीने बाकी हैं और तब तक कई नई जानकारियां सामने आ सकती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, आईफोन 17 लाइनअप में iPhone 17 Air मॉडल को भी पेश किया जा सकता है। कहा जाता है कि वह एक थिन स्‍मार्टफोन होगा। आईफोन 17 सीरीज के लॉन्‍च से पहले कंपनी नया आईफोन SE भी पेश करेगी।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Flagship build and design
  • Excellent display
  • Great cameras
  • Good battery life
  • AI features are fun
  • Bad
  • Processor is still not great
  • Heats up
  • No longer compact
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

फ्रंट कैमरा

10.5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2424 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  4. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  5. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  7. Vivo ला रही नया सस्ता फोन! लिस्टिंग में आया नजर
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ला रही नया सस्ता फोन! लिस्टिंग में आया नजर
  2. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  3. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  4. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  5. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  6. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  7. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  8. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  9. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.