₹11 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां खरीदने का बढ़िया मौका!

ग्राहक फोन को Flipkart Axis बैंक, या Flipkart SBI बैंक क्रेडिट कार्ड के द्वारा खरीदता है तो 5,750 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

₹11 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां खरीदने का बढ़िया मौका!

iPhone 17 में 6.3 इंच सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • फोन को 6 हजार सस्ते सेल प्राइस के साथ लिस्ट किया गया है।
  • बैंक डिस्काउंट, नो-कॉस्ट EMI और अन्य ऑफर्स का फायदा भी लिया जा सकता है।
  • प्रभावी रूप से फोन को ₹71,250 में घर ले जा सकते हैं।
विज्ञापन

iPhone 17 खरीदना चाह रहे हैं तो Flipkart Sale में आपके लिए अच्छा बहुत बढ़िया मौका है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने iPhone 17 पर धांसू डिस्काउंट ऑफर पेश किया है। फोन को इसकी लॉन्च कीमत से काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। साथ ही बैंक डिस्काउंट, नो-कॉस्ट EMI और अन्य ऑफर्स का फायदा भी लिया जा सकता है। Apple iPhone 17 लॉन्च प्राइस 82,900 रुपये है लेकिन फिलहाल फोन को 6 हजार सस्ते सेल प्राइस के साथ लिस्ट किया गया है। इतना ही नहीं बैंक ऑफर से और अधिक सस्ता खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं ऑफर के डिटेल्स। 

iPhone 17 Flipkart Deals and Discount

iPhone 17 को Flipkart पर धमाकेदार ऑफर के साथ लिस्ट कर दिया गया है। फोन पर कंपनी ने सीधा 6 हजार का डिस्काउंट दिया है और इसे 77,000 रुपये में लिस्ट किया गया है। लेकिन इससे भी सस्ते में  इसे खरीद सकते हैं। अगर ग्राहक फोन को Flipkart Axis बैंक, या Flipkart SBI बैंक क्रेडिट कार्ड के द्वारा खरीदता है तो 5,750 रुपये का कैशबैक मिलेगा। यानी फोन को 11,750 रुपये तक सस्ते में खरीदते हैं। अंत में प्रभावी रूप से फोन को ₹71,250 में घर ले जा सकते हैं। यह फोन पर मिलने वाली अबतक सबसे बड़ी डील साबित हो सकती है। ध्यान रहे कि यह ऑफर सिर्फ फोन के ब्लैक कलर वेरिएंट पर दिया गया है। 

iPhone 17 Features & Specifications

iPhone 17 में 6.3 इंच सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 2622x1206 पिक्सल है। फोन में रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक है। फोन में Apple का A19 प्रोसेसर दिया गया है। आपरेटिंग सिस्टम के लिए यह iOS 26 के साथ आता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में NFC, GPS, 5G, वाई-फाई 7, ई-सिम सपोर्ट, ब्लूटूथ 6 और यूएसबी-C पोर्ट मिल जाता है। 

iPhone 17 के रियर में f/1.78 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी फ्यूजन कैमरा है। साथ में f/2.2 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल फ्यूजन अल्ट्रा वाइड कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/1.9 अपर्चर के साथ 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो iPhone 17 की चौड़ाई 71.5 मिमी, ऊंचाई 149.6 मिमी, मोटाई 7.95 मिमी और वजन 177 ग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सिंगल चार्ज में 45 घंटे चलने वाले ईयरबड्स 1MORE ने किए लॉन्च, AI ट्रांसलेशन, AI ट्रांस्क्रिप्शन जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  2. ₹11 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां खरीदने का बढ़िया मौका!
  3. iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10 फोन ₹10 हजार तक हो गए महंगे!
  4. 7000mAh बैटरी वाला Oppo फोन मिल रहा Rs 1300 सस्ता, Flipkart पर धांसू डील
  5. Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
  6. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
  8. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  9. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
  10. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »