सबसे पतले iPhone 17 Air की बैटरी डिटेल लीक, Galaxy S25 Edge से भी होगी कम!

iPhone 17 Air का वजन 145 ग्राम बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 मई 2025 19:54 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 17 Air में केवल 2,800mAh की बैटरी मिलेगी- रिपोर्ट
  • फोन में 6.6 इंच का डाइनेमिक आइलैंड डिस्प्ले आ सकता है।
  • फोन में A19 चिप देखने को मिल सकती है।

iPhone 17 सीरीज अक्टूबर 2025 में लॉन्च होने की संभावना है।

Photo Credit: Apple Track

iPhone 17 Air लगभग एक साल से चर्चा में है। यह फोन एपल का सबसे स्लिम iPhone होगा। Samsung ने भी हाल ही में Galaxy S25 Edge को लॉन्च किया है जिसकी बैटरी को लेकर कंपनी को यूजर्स की आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा है। iPhone 17 Air की बैटरी कैपिसिटी भी लॉन्च से पहले लीक हो गई है। जिसे लेकर iPhone फैंस को बड़ी निराशा हो सकती है। iPhone 17 Air में Galaxy S25 Edge से भी कम बैटरी का खुलासा सामने आया है। आइए जानते हैं डिटेल। 

iPhone 17 Air की बैटरी कैपिसिटी के डिटेल लीक हो गए हैं। फोन में बेहद छोटी बैटरी होने की बात सामने आ रही है। Galaxy S25 Edge में सैमसंग ने 3,900mAh की बैटरी दी है जो बहुत ज्यादा नहीं कही जा रही है। लेकिन अब iPhone 17 Air बैटरी लीक आपको और ज्यादा हैरान और निराश कर सकता है। Naver की एक रिपोर्ट की मानें तो iPhone 17 Air में केवल 2,800mAh की बैटरी मिलेगी। यानी कंपनी यहां 3000mAh बैटरी भी नहीं दे रही है। जबकि आजकल मिडरेंज स्मार्टफोन्स में भी 6000mAh तक बैटरी देखने को मिल रही है। 
Advertisement

Apple सप्लाई चेन के सूत्रों के हवाले से यह खबर आ रही है जिसमें फोन की बैटरी कैपिसिटी का खुलासा किया गया है। साथ ही कहा गया है कि iPhone 17 Air की मोटाई केवल 5.5mm की होगी। यह फोन वाकई में बेहद पतला होने वाला है जैसा कि कंपनी ने नाम भी "Air" रखा है। लेकिन 2,800mAh बैटरी वर्तमान समय के हिसाब से बहुत कम कही जाएगी। यहां तक कि पांच साल पहले आए Galaxy Z Flip में भी कंपनी ने 3300mAh बैटरी दी थी जो कि एक फोल्डेबल फोन है। 

लेकिन इस खबर में सिर्फ निराशा नहीं है, कुछ आशा भी है। लीक में कहा गया है कि Apple इस फोन में हाई-डेंसिटी बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर सकती है। जिसके कारण बैटरी कैपिसिटी को 15 से 20% तक बढ़ाया जा सकेगा। हालांकि यह बहुत बड़ा अंतर पैदा नहीं करेगा, फिर भी देखना होगा कि रियल वर्ल्ड में फोन बैटरी के मामले में कैसा परफॉर्म कर पाएगा। iPhone 17 Air का वजन 145 ग्राम बताया जा रहा है जो इसे इसकी कैटिगरी का सबसे हल्का फोन बना सकता है। 
Advertisement

iPhone 17 Air में संभावित रूप से 6.6 इंच का डाइनेमिक आइलैंड डिस्प्ले आ सकता है। फोन में कैमरा कंट्रोल बटन भी बताया गया है। यह फोन 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस होगा। फोन में A19 चिप देखने को मिल सकती है। यह मजबूत डिस्प्ले ग्लास के साथ आ सकता है। सीरीज अक्टूबर 2025 में लॉन्च होने की संभावना है। 
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim and light IP68-rated design
  • Smooth software experience loaded with AI
  • Impressive primary camera
  • 7 years of software and security updates
  • Bad
  • Lacks a dedicated telephoto camera
  • Average ultrawide camera performance
  • Gets too hot when using the camera
  • Throttles quickly under load
  • Battery life only lasts a day
  • Charging is relatively slow
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

3900 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1440x3120 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2636 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  2. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  3. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  4. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  5. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  6. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  7. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  3. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  4. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  5. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  7. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  8. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  9. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  10. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.