iPhone 17 मचाएगा तहलका, 12GB रैम लगाकर धांसू AI फीचर्स देने की तैयारी!

Apple iPhone 17 : किसी भी डिवाइस में सीधे एआई को रन करने पर पर्याप्‍त प्रोसेसिंग पावर की जरूरत होती है और शायद इसीलिए ऐपल आईफोन 17 सीरीज में 12 जीबी रैम लाना चाहती है।

iPhone 17 मचाएगा तहलका, 12GB रैम लगाकर धांसू AI फीचर्स देने की तैयारी!

Photo Credit: Apple

कहा जाता है कि iPhone 16 सीरीज में भी एआई फीचर्स आएंगे, हालांकि उनमें से ज्‍यादातर क्‍लाउड आधारित होंगे।

ख़ास बातें
  • iPhone 17 में मिल सकती है 12 जीबी रैम
  • iPhone 16 के सभी मॉडलों में होगी 8जीबी रैम
  • आईफोन 17 में मिलेंगे इन-डिवाइस एआई फीचर्स
विज्ञापन
Apple iPhone 17 : टेक दिग्‍गज ऐपल अगले महीने की 9 तारीख को एक बड़ा इवेंट करने जा रही है, जिसमें वह iPhone 16 सीरीज को पेश कर सकती है। अपकमिंग सीरीज के बारे में कुछ लीक्‍स सामने आए हैं, लेकिन एक चर्चा iPhone 17 की भी हो रही है, जिसे साल 2025 में लाया जाएगा। कहा जाता है कि अगले साल आने वाले आईफोन में काफी नए फीचर्स दिए जाएंगे, जो यूजर्स को सरप्राइज करेंगे। आईफोन 17 रैम के मामले में भी दमदार होगा। 

एक लीक में पता चला है कि आईफोन 17 सीरीज के सभी मॉडलों में 12GB रैम दी जाएगी। यह भी दावा है कि आईफोन 16 सीरीज के मॉडलों में 8 जीबी रैम होगी। पिछले साल आई आईफोन 15 सीरीज में सिर्फ प्रो मॉडल में 8 जीबी रैम दी गई थी। 

ज्‍यादा रैम देकर परफॉर्मेंस को बेहतर बनाना ऐपल का मकसद नहीं है। कंपनी आईफोन्‍स में ऑन-डिवाइस एआई (आर्टिफ‍िशियल फंक्‍शनैलिटीज) को बढ़ाना चाहती है। किसी भी डिवाइस में सीधे एआई को रन करने पर पर्याप्‍त प्रोसेसिंग पावर की जरूरत होती है और शायद इसीलिए ऐपल आईफोन 17 सीरीज में 12 जीबी रैम लाना चाहती है। 

कुछ ऐसा ही गूगल ने भी किया है, हाल में लॉन्‍च हुई गूगल पिक्‍सल-9 सीरीज के सभी मॉडलों में 12 जीबी रैम कम से कम दी गई है, ताकि स्‍मार्टफोन पर एआई फीचर अच्‍छे से चल सकें।  

कहा जाता है कि iPhone 16 सीरीज में भी एआई फीचर्स आएंगे, हालांकि उनमें से ज्‍यादातर क्‍लाउड आधारित होंगे। ऐपल का एआई पर मुख्‍य फोकस आईफोन 17 सीरीज के साथ शुरू होने की उम्‍मीद जताई जा रही है। 

ऐपल ने अपने लॉन्च इवेंट (Apple Launch Event 2024) को 'इट्स ग्लोटाइम' (Apple iPhone 16 Series ‘Glowtime' Launch Event) की टैगलाइन दी है, यह Apple Intelligence फीचर्स का संकेत हो सकता है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »