iPhone 16 सीरीज में नहीं मिलेगा 8K वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर! लीक में सामने आई वजह

iPhone 16 सीरीज में 8K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 सितंबर 2024 19:01 IST
ख़ास बातें
  • आईफोन 16 सीरीज में 8K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट नहीं मिलेगा।
  • इसके 10-bit ProRes रिकॉर्डिंग के लिए बहुत स्टोरेज की आवश्यकता होती है।
  • iPhone 16 Pro में कंपनी बेस स्टोरेज को 256GB तक बढ़ाकर दे सकती है।

iPhone 15 सीरीज को पिछले साल सितंबर मध्य में लॉन्च किया गया था।

Photo Credit: Apple

Apple iPhone 16 सीरीज के लॉन्च में अब एक दिन से भी कम का समय रह गया है। कंपनी कल कथित तौर पर सीरीज को पेश करने जा रही है। इसमें चार स्मार्टफोन मॉडल्स iPhone 16, Plus, Pro, और Pro Max पेश किए जा सकते हैं। सीरीज को लेकर लीक्स काफी समय से सामने आ रहे हैं जिसमें स्पेसिफिकेशंस की चर्चा है। लेटेस्ट लीक कहता है कि आईफोन 16 सीरीज में 8K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट नहीं मिलेगा। जबकि कुछ हाई एंड एंड्रॉयड फोन्स में यह फीचर काफी समय से दिया जा रहा है। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह। 

iPhone 16 सीरीज को लेकर एक बड़ा खुलासा लॉन्च से पहले सामने आ रहा है। सीरीज के मॉडल्स में 8K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट अबकी बार भी नदारद रहने वाला (via) है। iPhone 14 Pro में जब कंपनी 48MP का मेन कैमरा लेकर आई तो फैंस को उम्मीद हुई कि अब 8K वीडियो रिकॉर्डिंग भी इसमें संभव हो सकेगी। 8K वीडियो रिकॉर्डिंग 12MP सेंसर के साथ नहीं हो सकती थी। इसके लिए 7680 x 4320 पिक्सल का रिजॉल्यूशन चाहिए होता है जो कि कुल मिलाकर लगभग 33.2 मिलियन पिक्सल बनते हैं। लेकिन एपल के फोन कम स्टोरेज के साथ आते हैं इसलिए इनमें इस फीचर का सपोर्ट मुश्किल हो जाता है। 
Advertisement

इसके अलावा एपल के साथ एक और समस्या यह है कि इसके 10-bit ProRes रिकॉर्डिंग के लिए बहुत सारी स्टोरेज की आवश्यकता पड़ती है। TrendForce की रिपोर्ट के अनुसार, iPhone 16 Pro में कंपनी बेस स्टोरेज को 256GB तक बढ़ाकर दे सकती है, लेकिन 8K रिजॉल्यूशन में 10-bit ProRes रिकॉर्डिंग के लिए यह पर्याप्त नहीं है। वहीं 1 मिनट की 10-bit ProRes 1080P रिकॉर्डिंग के लिए 1.7GB स्पेस की जरूरत होती है। जबकि 4K में 1 मिनट की रिकॉर्डिंग में यह स्पेस 6GB चाहिए होगा। इस वजह से एपल के फोन स्टोरेज के मामले में कम पड़ जाते हैं। 

हालांकि अन्य लीक्स की मानें तो वीडियो रिकॉर्डिंग में अपग्रेड जरूर देखने को मिलेगा। iPhone 16 Pro में 4K 120fps रिकॉर्डिंग फीचर दिया जा सकता है। जो पिछले साल आई सीरीज में केवल 4K 60fps रिकॉर्डिंग तक ही सीमित था। इस सीरीज में कंपनी नया इमेज फॉर्मेट भी दे सकती है जिसे JPEG XL कहा गया है। यह नेक्स्ट जेनरेशन फॉर्मेट है जो कि ज्यादा बेहतर कम्प्रेशन और क्वालिटी देता है। बहरहाल, अब सीरीज के लॉन्च का इंतजार है, जिसके बाद साफ हो जाएगा आखिर अपकमिंग सीरीज में कंपनी क्या खास पेश करने वाली है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  2. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  5. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  6. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  7. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  8. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  10. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.