सिर्फ 39,750 रुपये में मिल रहा iPhone 16 Plus!, जानें कैसे मिलेगा इस डील का लाभ

नया साल शुरू हो गया है iPhone 16 Plus पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है।

सिर्फ 39,750 रुपये में मिल रहा iPhone 16 Plus!, जानें कैसे मिलेगा इस डील का लाभ

Photo Credit: Apple

iPhone 16 Plus में 6.7 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • iPhone 16 Plus में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • iPhone 16 Plus में 12 मेगापिक्सल का ट्रूडेप्थ शूटर शामिल किया गया है।
  • iPhone 16 Plus में 6.7 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दी गई है।
विज्ञापन
नया साल शुरू हो गया है और अगर आप 2025 में अपने लिए नया आईफोन खरीदने का सोच रहे हैं यह मौका काफी तगड़ा है। ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट iPhone 16 Plus पर भारी डिस्काउंट प्रदान कर रही है। इस वक्त बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर लगाकर आईफोन 16 प्लस को आधे से भी कम दामों में खरीदा जा सकता है। यहां हम आपको iPhone 16 Plus पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


iPhone 16 Plus Price


iPhone 16 Plus का 128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर 84,900 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि बीते साल सितंबर में 89,900 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की बात करें तो SBI क्रेडिट कार्ड या Kotak Bank क्रेडिट कार्ड से 4 हजार रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 80,900 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देकर 41,150 रुपये की बचत हो सकती है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 39,750 रुपये हो जाएगी। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए जाने वाले डिवाइस की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।


iPhone 16 Plus Specifications


iPhone 16 Plus में 6.7 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1290x2796 पिक्सल है। इस आईफोन में ऑक्टा कोर A18 चिपसेट दिया गया है। यह आईफोन iOS 18 पर काम करता है। सेफ्टी के मामले में फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस है। कैमरा सेटअप के लिए 16 Plus के रियर में f/1.6 अपर्चर और 2x इन-सेंसर जूम से लैस 48 मेगापिक्सल वाइड एंगल कैमरा, f/1.6 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल 2x टेलीफोटो लेंस और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का ट्रूडेप्थ शूटर शामिल किया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शन में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ, जीपीएस और एनएफसी सपोर्ट शामिल हैं।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Stunning display
  • Solid build quality and lovely colour options
  • Battery life is bonkers on this one
  • Excellent for gaming and performance (in general)
  • Improved cameras
  • कमियां
  • Still offers a 60Hz refresh rate and misses out on AOD (always-on display)
  • No fast charging
  • Comes with USB 2
  • No Apple Intelligence features out of the box
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए18
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
ओएसआईओएस 18
रिज़ॉल्यूशन1290x2796 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  2. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  4. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  7. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »