iPhone 15 Pro Max हो गया Rs 44 हजार तक सस्ता! चूक न जाए Amazon का यह धांसू ऑफर

iPhone 15 Pro Max का ओरिजनल प्राइस Rs 1,59,900 है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 नवंबर 2024 09:12 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 15 Pro Max इस वक्त 44,000 रुपये सस्ता हो गया है।
  • फोन में 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
  • iPhone 15 Pro Max में 6.7 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है।

iPhone 15 Pro Max में 6.7 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है।

iPhone 15 Pro Max Price Cut: iPhone 16 के लॉन्च के बाद कंपनी ने अपनी पुरानी सीरीज के पॉपुलर मॉडल iPhone 15 Pro Max को अधिकारिक रूप से बंद कर दिया था। लेकिन यह स्मार्टफोन अभी भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर खरीद के लिए उपलब्ध है। Amazon पर इस फोन को सबसे सस्ती कीमत में खरीदने का मौका है। फोन 40 हजार रुपये से भी ज्यादा डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। Apple का यह स्मार्टफोन एक हाई-परफॉर्मेंस और पावरफुल डिवाइस माना जाता है। अगर आप इसे खरीदने का मन बना रहे हैं तो हम आपको इस पर चल रही धांसू डील की पूरी जानकारी यहां पर दे रहे हैं। 
 

iPhone 15 Pro Max Discount on Amazon

iPhone 15 Pro Max को सस्ते में खरीदने का सुनहरा मौका है। Amazon पर फोन के लिए जबरदस्त डील चल रही है।. इसे Apple का पावरहाउस स्मार्टफोन कहा जाता है जो इस वक्त बड़े डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। iPhone 15 Pro Max का ओरिजनल प्राइस Rs 1,59,900 है लेकिन इस वक्त यह 44,000 रुपये सस्ता हो गया है। यानी कि फोन को Rs 1,15,900 में खरीदने का धांसू ऑफर यहां चल रहा है। ऑफर में फोन 25% तक डिस्काउंट के साथ दिया जा रहा है। 
Advertisement

Amazon का यह ऑफर यहीं पर खत्म नहीं होता। अगर आप फोन को और अधिक सस्ते में खरीदना चाहते हैं तो एक्सचेंज ऑफर भी अमेजन ने दिया है। यानी अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करके आप और अधिक डिस्काउंट पा सकते हैं। ऑफर के मुताबिक एक्सचेंज करवाने पर इस डील पर Rs 37,600 का एक्स्ट्रा डिस्काउंट (via) पाया जा सकता है। हालांकि यह अधिकतम डिस्काउंट है। एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की उम्र और कंडीशन पर निर्भर करता है। इस तरह से आप इस प्रीमियम फोन को बेहद अफॉर्डेबल प्राइस में घर ले जा सकते हैं। 
 

iPhone 15 Pro Max Specifications

iPhone 15 Pro Max में 6.7 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट कंपनी ने दिया है। साथ ही Dolby Vision का सपोर्ट भी यहां पर दिया गया है जिससे कि कंटेंट व्यूइंग का बेहत एक्सपीरियंस यूजर को मिलता है। फोन में 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। 
Advertisement

यह फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है। फोन में कंपनी ने फ्रंट में टफ सिरेमिक शील्ड का इस्तेमाल किया है जबकि इसका फ्रेम टाइटेनियम का बना है। फोन हल्का होने के साथ बेहद मजबूत भी बताया जाता है। कैमरा सेटअप के मामले में इसमें 48 मेगापिक्सल + 12 मेगापिक्सल + 12 मेगापिक्सल कैमरा है। वहीं फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। यह आईओएस 17 पर काम करता है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent display
  • USB Type-C
  • AAA gaming
  • Excellent all-round performance
  • Good primary and telephoto camera
  • Customisable Action Button
  • Bad
  • Gets hot quickly when stressed
  • Slow wired charging
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए17 प्रो

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1290x2796 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  2. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  3. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  4. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  5. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  6. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  7. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  8. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  9. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.