iPhone 14 Pro की हाई डिमांड, Apple बढ़ाएगी प्रोडक्शन

अमेरिकी स्मार्टफोन कंपनी Apple इन फोन्स की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग करने वाली Foxconn से प्रोडक्शन बढ़ाने को कहा है

विज्ञापन
Written by Saurabh Kulesh, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 सितंबर 2022 21:21 IST
ख़ास बातें
  • इन स्मार्टफोन्स को हाल ही में लॉन्च किया गया था
  • कंपनी ने इनमें कुछ नए फीचर्स दिए हैं
  • एपल के स्टोर्स में iPhone 14 का स्टॉक बड़ी मात्रा में है

कंपनी के स्टोर्स में iPhone 14 Pro मॉडल्स की कमी है

अमेरिकी स्मार्टफोन कंपनी Apple के हाल ही में लॉन्च हुए iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max की डिमांड पिछले कुछ दिनों में बढ़ी है। इस वजह से Apple इन फोन्स की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग करने वाली Foxconn से प्रोडक्शन बढ़ाने को कहा है। मशहूर एनालिस्ट Ming Chi-Kuo का दावा है कि Apple ने iPhone 14 की प्रोडक्शन लाइंस को iPhone 14 Pro मॉडल्स पर शिफ्ट करने के लिए कहा है। इससे पहले Ming ने कहा था कि iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max की डिमांड नॉन-प्रो मॉडल्स से अधिक है।

TF International Securities के एनालिस्ट Ming ने नए सर्वे का हवाला देते हुए ट्वीट किया है कि iPhone की नई सीरीज की अधिक डिमांड को देखते हुए Apple ने Foxconn से प्रोडक्शन में तेजी लाने को कहा है। 9to5Mac की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी के स्टोर्स में iPhone 14 Pro मॉडल्स की कमी है और iPhone 14 का स्टॉक बड़ी मात्रा में है। लगभग एक सप्ताह पहले Ming ने प्री-ऑर्डर्स की संख्या को देखकर कहा था कि iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max की डिमांड नॉन-प्रो मॉडल्स से अधिक है। 

कंपनी के स्मार्टफोन की नई सीरीज में iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max शामिल हैं। आईफोन 14 और आईफोन 14 प्रो स्मॉल मॉडल हैं और आईफोन 14 प्रो और आईफोन 14 प्रो मैक्स बड़े स्क्रीन पसंद करने वालों को टार्गेट करते हैं। प्रो सीरीज से नॉच को हटा दिया गया है और इसकी जगह एक पिल शेप होल-पंच कटआउट का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें अब फ्रंट कैमरा और फेस आईडी टेक्नोलॉजी फिट हैं।

इसके अलावा, नॉन-प्रो मॉडल पिछले साल के Apple A15 Bionic SoC पर काम करते हैं, तो प्रो मॉडल को लेटेस्ट Bionic A16 SoC मिलता है। लेटेस्ट स्मार्टफोन US में वाई-फाई के बिना ई-सिम एक्टिवेशन के साथ आते हैं। पहली बार अमेरिका में आईफोन मॉडल में सिम ट्रे नहीं होगी। स्मार्टफोन सैटेलाइट आपातकालीन कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी के साथ भी आता है, जिसका उपयोग सैटेलाइट पर आपातकालीन SOS भेजने के लिए किया जा सकता है। iPhone 14 Pro में सर्जिकल ग्रेड स्टेनलेस स्टील का उपयोग किया है। आईफोन 14 प्रो में Apple के ProMotion 120Hz रिफ्रेश रेट फीचर के साथ 6.1 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। प्रो मॉडल के पैनल 10 हर्ट्ज से 120 हर्ट्ज तक स्केल कर सकते हैं। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good overall performance
  • Great camera quality in daylight
  • iOS ecosystem and ease of use
  • Bad
  • Dated design and notch
  • Very similar to iPhone 13
  • Relatively slow charging
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.06 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए15 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 16

रिज़ॉल्यूशन

1170x2532 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल A16 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 16

रिज़ॉल्यूशन

2796x1290 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Production, Foxconn, Apple, Market, Battery, Demand, America
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  4. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  8. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.