• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • iPhone 14 और 14 Plus येलो कलर वेरिएंट की सेल शुरू! यहां मिल रहा Rs 7 हजार तक डिस्काउंट!

iPhone 14 और 14 Plus येलो कलर वेरिएंट की सेल शुरू! यहां मिल रहा Rs 7 हजार तक डिस्काउंट!

आईफोन 14 में फेसआईडी फीचर भी है।

iPhone 14 और 14 Plus येलो कलर वेरिएंट की सेल शुरू! यहां मिल रहा Rs 7 हजार तक डिस्काउंट!

आईफोन 14 में फेसआईडी फीचर भी है। यह आईपी68 रेटिंग के साथ आता है

ख़ास बातें
  • दोनों नए वेरिएंट्स की सेल शुरू
  • Flipkart और Amazon पर मिल रहा 8% तक डिस्काउंट
  • ब्लू, मिडनाइट, पर्पल, स्टारलाइट और रेड कलर वेरिएंट्स भी पहले से उपलब्ध
विज्ञापन
Apple ने हाल ही में iPhone 14 और iPhone 14 Plus का येलो कलर वेरिएंट पेश किया था। अब इन दोनों नए वेरिएंट्स की सेल भी शुरू हो चुकी है। इतना ही नहीं, ई-कॉमर्स पर इन दोनों एप्पल स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। येलो कलर वेरिएंट के आने से पहले एप्पल आईफोन 14 में ब्लू, मिडनाइट, पर्पल, स्टारलाइट और रेड कलर वेरिएंट्स उपलब्ध थे। अब इनमें येलो भी शामिल हो गया है। फोन के स्पेसिफिकेशंस में कोई बदलाव नहीं किया है। Flipkart और Amazon पर आप फोन पर कैसे डिस्काउंट पा सकते हैं, हम आपको बता रहे हैं।  

Apple iPhone 14 और iPhone 14 Plus का येलो वेरिएंट अब Flipkart और Amazon से खरीदा जा सकता है। ई-कॉमर्स प्लेफॉर्म्स पर यह डिवाइस डिस्काउंटेड प्राइस में लिस्ट किया गया है। iPhone 14 की कीमत 79,990 रुपये से शुरू होती है जबकि iPhone 14 Plus की शुरुआती कीमत 89,990 रुपये है जिसमें इसका 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। Amazon और Flipkart पर इन स्मार्टफोन मॉडल्स पर 8% तक डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके बाद iPhone 14 (128GB) को 72,999 रुपये में खरीदा जा सकता है जबकि इसके 256GB वेरिएंट को 82,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। 

iPhone 14 Plus का डिस्काउंट प्राइस 128 जीबी वेरिएंट के लिए 81,999 रुपये से शुरू हो जाता है जबकि इसके 256 जीबी वेरिएंट को 91,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इतना ही नहीं, अगर आप अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करते हैं इन पर अतिरिक्त डिस्काउंट भी आप पा सकते हैं। हालांकि खबर लिखे जाने के समय पर Amazon पर iPhone 14 फोन 6% डिस्काउंट के साथ 128 जीबी वेरिएंट के लिए 74,900 रुपये में लिस्टेड था। 

फोन के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें सुपर रेटिना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले मिलता है जिसका साइज 6.1 इंच है। फोन में एप्पल ए15 बायोनिक चिप दी गई है। इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन में 12 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। 

इसके अलावा आईफोन 14 में फेसआईडी फीचर भी है। यह आईपी68 रेटिंग के साथ आता है जिससे यह धूल और पानी से बच सकता है। सिंगल चार्ज में फोन 26 घंटे के वीडियो प्लेबैक के साथ आता है। इसमें 20W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग है और 7.5W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है। यह 15W मेगसेफ वायरलेस चार्जिंग के साथ आता है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good overall performance
  • Great camera quality in daylight
  • iOS ecosystem and ease of use
  • कमियां
  • Dated design and notch
  • Very similar to iPhone 13
  • Relatively slow charging
  • Expensive
डिस्प्ले6.06 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए15 बायोनिक
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
स्टोरेज128 जीबी
ओएसआईओएस 16
रिज़ॉल्यूशन1170x2532 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good overall performance
  • Great camera quality in daylight
  • iOS ecosystem and ease of use
  • Excellent battery life
  • कमियां
  • Dated design and notch
  • Same SoC as iPhone 13 series
  • Relatively slow charging
  • Expensive
डिस्प्ले6.68 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए15 बायोनिक
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
स्टोरेज128 जीबी
ओएसआईओएस 16
रिज़ॉल्यूशन1284x2778 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  5. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  6. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  7. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  8. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  9. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »