iPhone 12 Pro Max के स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक, iPhone 11 Pro Max के बराबर हो सकती है कीमत

स्क्रीनशॉट से मालूम चला है कि आईफोन 12 प्रो मैक्स फोन की शुरुआती कीमत अमरिका में $ 1,099 (लगभग 80,600 रुपये) होगी, जो कि आईफोन 11 प्रो मैक्स की मौजूदा कीमत के समान है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 28 अगस्त 2020 16:45 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 12 Pro Max में मिल सकता है 6.7 इंच ओलेड डिस्प्ले
  • आईफोन 12 प्रो मैक्स में मौजूद हो सकता है ऑल-न्यू A14 बायोनिक चिप
  • iPhone 12 Pro Max में मिलेगी अब-तक की सबसे लम्बी बैटरी लाइफ

कोरोना वायरस महामारी के कारण इस साल देरी से होगा Apple लॉन्च इवेंट

iPhone 12 Pro Max स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन को विस्तार से लीक किया गया है। एक टिप्सटर ने स्क्रीनशॉट्स की एक सीरीज़ साझा की है, जिसमें आईफोन 12 प्रो मैक्स की तुलना iPhone 11 Pro Max से की गई है। बता दें, हाल ही में एक यूट्यूबर Jon Prosser ने आईफोन 12 प्रो मैक्स की कुछ जानकारियां साझा की थी। Apple आमतौर पर हर साल नया आइफोन लॉन्च इवेंट सितंबर महीने में आयोजित करता है, लेकिन इस साल कोरोना वायरस महामारी के कारण सप्लाई में आई देरी की वजह से लॉन्च इवेंट में थोड़ी देरी होगी।

pseudonym Leaks नाम टिप्सटर ने ट्विटर पर iPhone 12 Pro Max के कथित स्पेसिफिकेशन लीक किए हैं। साझा किए स्क्रीनशॉट्स, काफी हद तक वैसे ही दिखते हैं जैसे Apple अपनी आधिकारिक साइट पर iPhone मॉडल्स की तुलना करता है। हालांकि, कंपनी की ओर इस बारे में कसी प्रकार की पुष्टि नहीं की गई है। तो ऐसे में यह लीक अफवाह भी साबित हो सकते हैं।
 

iPhone 12 Pro Max specifications (expected)

टिप्सटर द्वारा साझा किए स्क्रीनशॉट्स के मुताबिक, आईफोन 12 प्रो मैक्स फोन में बड़ी 6.7 इंच ओलेड डिस्प्ले दिया जाएगा, इसकी तुलना में iPhone 11 Pro Max में 5.8 इंच का डिस्प्ले मौजूद था। इसमें 1,284x2,788 पिक्सल हाई-रिजॉल्यूशन दिया जाएगा, जो कि 460 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी से लैस होगा। पिछले साल के मॉडल में 458पीपीआई पिक्सल डेंसिटी दी गई थी।

आईफोन 12 प्रो मैक्स के डिस्प्ले में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। ताज़ा लीक में भी इस मामले से जुड़े लोगों का हवाला देते हुए बताया गया है कि यह फोन में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। हालांकि, इनके द्वारा साझा किए स्क्रीनशॉट में रिफ्रेश रेट का जिक्र नहीं किया गया है।
Advertisement

डिस्प्ले के अलावा, आईफोन 12 प्रो मैक्स में ऑल-न्यू A14 बायोनिक चिप दी जाएगी। साथ ही फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद हो सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 16 मेगापिक्सल का होगा इसके साथ अल्ट्रा-वाइड-एंगल शूटर और टेलीफोटो शूटर दिया जाएगा। इसके अलावा कैमरा सेटअप में LiDAR sensor भी शामिल होगा, बिल्कुल मौजूदा iPad Pro मॉडल की तरह। LiDAR सेंसर न्यू आग्मेन्टड रियालिटी (AR) एक्सपीरियंस को इनेबल करने में मदद कर सकता है।

आईफोन 12 प्रो मैक्स मॉडल में सबसे लम्बी बैटरी लाइफ दी जा सकती है, जो कि आईफोन 11 मैक्स की तुलना में दो घंटे ज्यादा चलेगी। अन्य स्क्रीनशॉट से मालूम चला है कि आईफोन 12 प्रो मैक्स फोन की शुरुआती कीमत अमरिका में $ 1,099 (लगभग 80,600 रुपये) होगी, जो कि आईफोन 11 प्रो मैक्स की मौजूदा कीमत के समान है।
Advertisement
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Best-in-class performance
  • Insanely good battery life
  • Great cameras
  • Night Mode is a welcome addition
  • iOS offers regular, timely updates
  • Bad
  • Expensive
  • 64GB isn’t enough storage for a Pro device
  • No PiP or other features that utilise the big screen
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए13 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3969 एमएएच

ओएस

आईओएस 13

रिज़ॉल्यूशन

1242x2688 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.