इंटेक्स एक्वा लायन्स 4जी स्मार्टफोन ऑनलाइन लिस्ट, कीमत 5,499 रुपये

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 फरवरी 2017 17:46 IST
ख़ास बातें
  • इंटेक्स एक्वा 4जी लायन्स 4जी कनेक्टिविटी के साथ आता है
  • इस फोन की कीमत 5,499 रुपये है
  • अभी फोन की उपलब्धता की जानकारी नहीं दी गई है
घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इंटेक्स ने अपनी एक्वा सीरीज़ में नया एक्वा लायन्स स्मार्टफोन पेश कर दिया है। इंटेक्स एक्वा लायन्स 4जी स्मार्टफोन की कीमत 5,499 रुपये है। इस फोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। लेकिन अभी फोन की उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। एक्वा लायन्स 4जी स्मार्टफोन ग्रे और शैंपेन कलर वेरिएंट में मिलेगा।

इंटेक्स एक्वा लायन्स 4जी में 5 इंच एफडब्ल्यूवीजीए  (854 x 480 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 196 पीपीआई है। इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्प्रेडट्रम (एससी9832) प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए माली 400 जीपीयू है। फोन में 1 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 64 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

एक्वा लायन्स 4जी के कैमरे की बात करें तो इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा कैमरे में ऑटो फोकस, फेस डिटेक्शन, एचडीआर जैसे फ़ीचर भी हैं।

इंटेक्स का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है और 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है। फोन का डाइमेंशन 143.8 x 72 x 9.8 मिलीमीटर और वज़न 146.7 ग्राम है।

एक्वा लायन्स में 2000 एमएएच की लीथियम-आयन बैटरी है जो रिमूवेबल है। कंपनी का दावा है कि बैटरी 8 घंटे तक का टॉक टाइम और 350 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम दे सकती है। इसके अलावा कनेक्टिविटी फ़ीचर के तौर पर फोन में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, 3.5 एमएम जैक भी हैं। इंटेक्स ने अपने एक्वा लायन्स फोन में जी-सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और लाइट सेंसर भी दिए हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme फोन्स खरीदना अब जेब पर पड़ेगा भारी! फिर बढ़े दाम, ₹7 हजार तक महंगे हुए मॉडल्स
  2. Samsung Galaxy M47, Galaxy F70 Pro जल्द होंगे लॉन्च, यहां आए नजर, जानें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme फोन्स खरीदना अब जेब पर पड़ेगा भारी! फिर बढ़े दाम, ₹7 हजार तक महंगे हुए मॉडल्स
  2. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  3. 50MP कैमरा के साथ Red Magic 11S Pro, 11S Pro+ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. इलेक्ट्रिक बाइक मार्केट में Oben Rorr Evo का धमाका, 15 दिनों में 25 हजार से ज्यादा बुकिंग!
  5. iQOO Z11 Lite 5G जल्द होगा लॉन्च, MediaTek Dimensity 6300 हो सकता है चिपसेट
  6. Lava Shark 2 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च: बजट में 120Hz डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ!
  7. फ्री X अकाउंट यूज करते हैं? Elon Musk की कंपनी ने बदल दिए कई नियम
  8. क्रिप्टो मार्केट में बिकवाली से दो सप्ताह के निचले लेवल पर Bitcoin  
  9. भारत में AI फोटो का क्रेज बेकाबू! ChatGPT Images 2.0 ने पार किया 1 अरब का आंकड़ा
  10. Vodafone Idea के नए इंटरनेशनल रोमिंग प्लान पेश, अब 30 दिनों की वैधता के साथ मिलेगा 70GB इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.