Intex ELYT e6 में है 4000 एमएएच बैटरी और 13 मेगापिक्सल कैमरा, कीमत 7,000 रुपये से कम

घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इंटेक्स टेक्नोलॉजीज़ ने अपना नया स्मार्टफोन एलीट ई6 लॉन्च किया है। इंटेक्स एलीट ई6 एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 6,999 रुपये में मिलेगा।

Intex ELYT e6 में है 4000 एमएएच बैटरी और 13 मेगापिक्सल कैमरा, कीमत 7,000 रुपये से कम
ख़ास बातें
  • Intex ELYT e6 की बिक्री 15 दिसंबर से शुरू होगी
  • आपको पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का सेंसर मिलेगा
  • यह 4जी वीओएलटीई डुअल सिम हैंडसेट एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा
विज्ञापन
घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इंटेक्स टेक्नोलॉजीज़ ने अपना नया स्मार्टफोन एलीट ई6 लॉन्च किया है। इंटेक्स एलीट ई6 एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 6,999 रुपये में मिलेगा। इंटेक्स के इस हैंडसेट की अहम खासियतों में 4000 एमएएच की बैटरी और 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा शामिल हैं। जानकारी दी गई है कि Intex ELYT e6 की बिक्री 15 दिसंबर से शुरू होगी और यह फोन ब्लैक रंग में बिकेगा।

इंटेक्स एलीट ई6 में 5 इंच का एचडी रिजॉल्यूशन वाला 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। इसमें 1.25 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए मौजूद है 3 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) भी इस्तेमाल करना संभव होगा। यह 4जी वीओएलटीई डुअल सिम हैंडसेट एंड्रॉयड 7.0 नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा।

अब बात कैमरा सेटअप की। आपको पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का सेंसर मिलेगा जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है। वहीं, फ्रंट पैनल पर दिए गए 8 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ भी फ्लैश है। 4,000 की बड़ी बैटरी इस फोन का हिस्सा है।

गौर करने वाली बात है कि इंटेक्स ने पिछले महीने ही इंटेक्स एलीट डुअल 6,999 रुपये में लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत डुअल फ्रंट कैमरा है। इंटेक्स एलीट डुअल में 5 इंच आईपीएस डिस्प्ले है जिसका रिज़ॉल्यूशन (720x1280 पिक्सल) है और यह 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ आता है। फोन में एक 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्प्रेडट्रम प्रोसेसर और 2 जीबी रैम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  2. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  3. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  4. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  5. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  6. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  7. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  9. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  10. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »