Intex Elyt Dual स्मार्टफोन में हैं दो सेल्फी कैमरे, कीमत 7,000 रुपये से कम

इंटेक्स टेक्नोलॉजीज़ ने मंगलवार को अपना नया स्मार्टफोन इंटेक्स एलीट डुअल भारत में लॉन्च कर दिया। नए इंटेक्स एलीट डुअल की कीमत 6,999 रुपये है। और दो सेल्फी कैमरे वाले इस स्मार्टफोन को शाओमी रेडमी वाई1 और कार्बन के9 स्मार्ट सेल्फी जैसे स्मार्टफोन को चुनौती देने के लिए लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 नवंबर 2017 19:05 IST
ख़ास बातें
  • इंटेक्स एलीट डुअल की कीमत 6,999 रुपये है
  • एलीट डुअल में 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के दो रियर सेंसर हैं
  • इस फोन में बोकेह इफेक्ट और 3डी नॉयज़ कैंसिलेशन दिया गया है
इंटेक्स टेक्नोलॉजीज़ ने मंगलवार को अपना नया स्मार्टफोन इंटेक्स एलीट डुअल भारत में लॉन्च कर दिया। नए इंटेक्स एलीट डुअल की कीमत 6,999 रुपये है। और दो सेल्फी कैमरे वाले इस स्मार्टफोन को शाओमी रेडमी वाई1 और कार्बन के9 स्मार्ट सेल्फी जैसे स्मार्टफोन को चुनौती देने के लिए लॉन्च किया गया है। इससे पहले इसी महीने, घरेलू स्मार्टफोन कंपनी ने अपना एक्वा ज्वेल 2 और एक्वा लायंस टी1 बजट स्मार्टफोन लॉन्च किए थे।

इंटेक्स एलीट डुअल में एक 5 इंच आईपीएस डिस्प्ले है जिसका रिज़ॉल्यूशन (720x1280 पिक्सल) है और यह 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ आता है। फोन में एक 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्प्रेडट्रम प्रोसेसर और 2 जीबी रैम है। स्मार्टफोन में 16 जीबी स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट में आगे की तरफ़ दो कैमरे हैं जिनमें एक 8 मेगापिक्सल और दूसरा 2 मेगापिक्सल हहै। डुअल सेल्फी कैमरा सेंसर के साथ, नए इंटेक्स स्मार्टफोन में एक 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा है जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फोन में कुछ प्री-लोलेड मोड हैं।

इंटेक्स एलीट डुअल में कई फिल्टर के अलावा, बोकेह इफेक्ट, बैकग्राउंड चेंज इफेक्ट और 3डी नॉयज़ रिडक्शन जैसे फ़ीचर भी हैं। इसके अलावा, फोन में एक स्पाई कैम सॉफ्टवेयर इंटीग्रेशन भी है।

इंटेक्स ने एलीट डुअल फोन में एंड्रॉयड 7.0 नूगा दिया है। इसके अलावा, स्मार्टफोन में डेटाबैक जैसे ऐप पहले से लोड आते हैं जो हर महीने मुफ्त में यूज़र डेटा के बैकअप के लिए 500 एमबी स्पेस देता है। एलीट डुअल की बैटरी 2400 एमएएच की है।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि इंटेक्स एलीट डुअल स्मार्टफोन दो सेल्फी कैमरे के साथ आने वाला इकलौता किफ़ायती हैंडसेट नहीं है। इससे पहले कूलपैड कूल प्ले 6सी को चीन में लॉन्च किया गया था। ज़ेडटीई ने भी दो फ्रंट कैमरा सेंसर वाला ब्लेड 3 स्मार्टफोन पिछले महीने लॉन्च किया।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

स्प्रेडट्रम एससी9850

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  5. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  6. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  7. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  8. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  9. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  10. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.