Intex Uday में है 13 मेगापिक्सल कैमरा और फिंगरप्रिंट सेंसर, कीमत 7,999 रुपये

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Intex ने नया स्मार्टफोन Intex Uday लॉन्च किया है। इस फोन के लिए इंटेक्स ने कई नामी रिटेल ब्रांड के साथ साझेदारी की है। अहम खासियत की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 3 जीबी रैम दिए गए हैं।

Intex Uday में है 13 मेगापिक्सल कैमरा और फिंगरप्रिंट सेंसर, कीमत 7,999 रुपये
ख़ास बातें
  • Intex ने रिटेल चेन के साथ साझेदारी में उतारा नया फोन
  • स्मार्टफोन में 3 जीबी रैम के साथ दिया गया है फिंगरप्रिंट सेंसर
  • जियो के साथ खरीदने पर 2,200 रुपये का कैशबैक मिलेगा
विज्ञापन
घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Intex ने नया स्मार्टफोन Intex Uday लॉन्च किया है। इस फोन के लिए इंटेक्स ने कई नामी रिटेल ब्रांड के साथ साझेदारी की है। अहम खासियत की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 3 जीबी रैम दिए गए हैं। अन्य प्रमुख फीचर में शामिल है बड़ा डिस्प्ले, फिंगरप्रिंट सेंसर। Intex Uday की कीमत 7,999 रुपये है। जियो के साथ खरीदने पर 2,200 रुपये का कैशबैक ग्राहक को दिया जाएगा।

4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ Intex Uday में 5.2 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। Intex Uday में 3 जीबी रैम और 32 जीबी का इंटरनल स्टोरेज है। इसमें क्वाड कोर वाला मीडियाटेक प्रोसेसर इस्तेमाल हुआ है, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.3 गीगाहर्ट्ज़ है। कैमरे की बात करें तो Intex Uday में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का। फोन का कुल वज़न 170 ग्राम है। फोन ब्लैक, ब्लू और शैंपेन रंग वेरिएंट में मिलेगा।

2,200 रुपये वाले लाभ की बात करें तो यह लाभ जियो के मौज़ूदा व नए, दोनों ग्राहकों को मिलेगा। इसके लिए यूज़र को 198 या 299 रुपये वाला प्लान लेना होगा, जिसके बाद कैशबैक वाउचर मिल जाएंगे। इन्हें रिडीम करवाकर कोई भी रीचार्ज पैक लिया जा सकता है। जियो 44 कैशबैक वाउचर दे रही है, जिनमें प्रत्येक की कीमत 50 रुपये है। इसे मायजियो ऐप के ज़रिए बाद में रिडीम करना संभव होगा। Intex Uday की उपलब्धता की बात करें तो केंशा मोबाइल्स, मेहता टेलीकॉम, मानिक मोबाइल और कॉर्नर मोबाइल के ज़रिए इस फोन को शुरुआत में पुणे में उपलब्ध करवाया जाएगा। बाद में इसे अन्य बाज़ार में बिक्री के लिए उतारा जाएगा।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता2800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: intex, intex uday, intex uday smartphone
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  5. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  6. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  7. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  8. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  9. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  10. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »