इंटेक्स क्लाउड ज़ेस्ट में है 4000 एमएएच की बैटरी, कीमत 5,000 रुपये से कम

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 नवंबर 2015 18:44 IST
इंटेक्स ने अपने किफायती क्लाउड सीरीज का विस्तार करते हुए क्लाउड ज़ेस्ट स्मार्टफोन लॉन्च किया है। नए इंटेक्स क्लाउड ज़ेस्ट की कीमत 4,999 रुपये है और इसे कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। फिलहाल, इस हैंडसेट को लॉन्च करने के बारे में कंपनी की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

क्लाउड ज़ेस्ट की सबसे बड़ी खासियत 4000 एमएएच की बैटरी है। कंपनी के मुताबिक, यह 15 घंटे तक का टॉक टाइम और 500 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी। इंटेक्स क्लाउड ज़ेस्ट की भिड़ंत कई एंड्रॉयड स्मार्टफोन से होगी जो इतनी बड़ी बैटरी के साथ आते हैं। इसमें लावा आइरिस फ्यूल एफ1 और माइक्रोमैक्स कैनवस जूस 3 शामिल हैं।

क्लाउड ज़ेस्ट एक डुअल-सिम डिवाइस है। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। हैंडसेट में एक सिम स्लॉट 2जी और दूसरा 3जी को सपोर्ट करता है। यह 5 इंच (720x1280 पिक्सल) के एचडी आईपीएस डिस्प्ले के साथ आएगा। स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्प्रैडट्रम (एससी7731) प्रोसेसर और 1 जीबी के रैम से लैस है।

हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है और साथ में 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो इंटेक्स क्लाउड ज़ेस्ट में 3जी, जीपीआरएस/ एज, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, माइक्रो-यूएसबी और ब्लूटूथ फ़ीचर मौजूद हैं।

क्लाउड ज़ेस्ट का डाइमेंशन 146x74x10.3 मिलीमीटर है और वज़न 152 ग्राम। हैंडसेट को ब्लैक, शैंपेन और व्हाइट कलर वेरिएंट में लिस्ट किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. लॉन्च से पहले लीक हुए HMD के 2 नए फोन, मिलेगा 120Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा और Android 15
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Punch EV को भारत NCAP रेटिंग में मिले 5-स्टार
  2. UPI यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव! PhonePe, Google Pay, Paytm में छिप जाएगा आपका मोबाइल नंबर, जानें कारण
  3. Vivo Ignite 2026 में रिकॉर्ड रजिस्ट्रेशन, ₹35 लाख तक की स्कॉलरशिप मिलने का मौका
  4. 10W साउंड, 8 घंटे बैटरी वाला यह ब्लूटूथ स्पीकर रिलैक्स होने में करता है मदद! जानें कीमत और फीचर्स
  5. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra, Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Flip 8 ने प्री-ऑर्डर में तोड़े रिकॉर्ड, 72 घंटे में 2.71 लाख बुकिंग!
  6. अगस्त में फ्री मिल रहे हैं Dying Light 2 समेत 3 बड़े गेम, इन यूजर्स को मिलेगा फायदा
  7. 50W साउंड पावर के साथ Lyne Jukebox 18 Pro वायरलैस स्पीकर भारत में 1,999 रुपये में लॉन्च
  8. पुराने बंद पड़े PF अकाउंट से भी मिलेगा पैसा, EPFO ने बनाया नया ई-पोर्टल, घर बैठे कर पाएंगे
  9. भारत ने 6G की रेस में बढ़ाया कदम! 7,700 से ज्यादा पेटेंट फाइल, 2030 मिशन पर बड़ा अपडेट
  10. 7500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Honor X6e 4G बजट फोन लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.