5 मेगापिक्सल कैमरे वाले इंटेक्स क्लाउड चैंप की कीमत है 4,000 रुपये से कम

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 जनवरी 2016 12:25 IST
इंटेक्स ने नया एंट्री लेवल एंड्रॉयड स्मार्टफोन क्लाउड चैंप लॉन्च किया है। इस हैंडसेट को कंपनी की वेबसाइट पर 3,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।

इंटेक्स क्लाउड चैंप एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 4.4.2 किटकैट पर चलेगा। इसमें 4.5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए (480x854 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले है। हैंडसेट में 1 गीगाहर्ट्ज़ डुअल-कोर मीडियाटेक एमटी6572एक्स प्रोसेसर और 512 एमबी रैम का इस्तेमाल किया गया है।

इंटेक्स के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है और साथ में 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है और यह माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) को भी सपोर्ट करता है।

136x67.5x8.7 मिलीमीटर डाइमेंशन वाले इंटेक्स क्लाउड चैंप में 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, माइक्रो-यूएसबी और जीपीएस कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। कंपनी के मुताबिक, हैंडसेट में मौजूद 1700 एमएएच की बैटरी 7 घंटे तक का टॉक टाइम और 298 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी।
Advertisement

गौरतलब है कि इंटेक्स ने गुरुवार को अपने एक्वा क्यू7 स्मार्टफोन का अपग्रेडेड वर्ज़न एक्वा क्यू7 प्रो लॉन्च किया था। इंटेक्स एक्वा क्यू7 प्रो की कीमत 4,190 रुपये है और इसे कंपनी की साइट पर लिस्ट किया गया है। इंटेक्स एक्वा क्यू7 प्रो एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है जिसके ज्यादातर स्पेसिफिकेशन एक्वा क्यू7 जैसे हैं। हालांकि, दोनों हैंडसेट में सबसे बड़ा अंतर रैम का है। नया एक्वा क्यू7 प्रो 1 जीबी रैम के साथ आएगा। वहीं, इंटेक्स एक्वा क्यू7 512 एमबी रैम से लैस है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lenovo लाई गेमिंग टैबलेट, 24GB रैम, 165Hz OLED पैनल, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo लाई गेमिंग टैबलेट, 24GB रैम, 165Hz OLED पैनल, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  3. Lenovo ने लॉन्च किए LOQ Essential लैपटॉप, 60Wh की बैटरी, जानें कैसे हैं फीचर्स
  4. WhatsApp पर अनजान कॉल्स नहीं करेंगी परेशान? Passkeys से अकाउंट होगा सिक्योर, लॉन्च हुए 3 नए फीचर्स
  5. ₹2 हजार में ANC वाले TWS ईयरबड्स! CMF Buds Neo की आज से सेल शुरू, यहां पढ़ें स्पेसिफिकेशन्स
  6. BGMI Redeem Codes: आ गए 50 नए कोड, फ्री मिलेगा प्रीमियम Suave Master Set, खत्म होने से पहले कर लें रिडीम
  7. 25 लाख युवाओं को मिल रहा है फ्री टैबलेट, इस राज्य में शुरू हुई नई स्कीम
  8. तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, मिलेंगे 4 कलर्स!
  9. Realme P4s 5G हुआ 50MP AI कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. बच्चों को स्मार्टफोन देने से पहले दो बार सोच लें! पढ़ाई-लिखाई में आ सकती है दिक्कत- स्टडी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.