इंटेक्स क्लाउड ब्रीज लॉन्च, 5 इंच डिस्प्ले के साथ कीमत 3,999 रुपये

इंटेक्स क्लाउड ब्रीज लॉन्च, 5 इंच डिस्प्ले के साथ कीमत 3,999 रुपये
विज्ञापन

भारतीय मोबाइल कंपनी इंटेक्स ने गुरुवार को नया सस्ता स्मार्टफोन क्लाउड ब्रीज लॉन्च कर दिया। इस हैंडसेट की कीमत 3,999 रुपये है। स्मार्टफोन पहले से ही एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट स्नैपडील पर उपलब्ध है। फोन को कंपनी की वेबसाइट पर भी लिस्ट किया गया है।

इंटेक्स क्लाउड ब्रीज स्मार्टफोन पुराने एंड्रॉयड 4.4 किटकैट ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला डुअल सिम स्मार्टफोन है। इस फोन में पांच इंच का एफडब्ल्यूवीजीए (480x854 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का टीएन डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन पर प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास है। हैंडसेट में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला मीडियाटेक एमटी6572डब्ल्यू प्रोसेसर है फोन में एक जीबी डीडीआर2 रैम है।

दूसरे फीचर की बात करें तो इंटेक्स क्लाउड ब्रीज स्मार्टफोन में एफ/2.4 अपर्चर और एलईडी प्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फोन में दो मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 32 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इनबिल्ट में से यूजर 5.8 जीबी ही इस्तेमाल कर पाएंगे। फोन में ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस/ए-जीपीएस, 3जी, एफएम रेडियो और माइक्रो-यूएसबी जैसे कनेक्टिविटी फीचर दिये गए हैं। इस स्मार्टफोन में ग्रेविटी, लाइट और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी मौजूद हैं।

फोन का डाइमेंशन 145.5x72.8x9.9 मिलीमीटर और इसका वजन 153.3 ग्राम है। इंटेक्स के इस स्मार्टफोन में 2300एमएएच की ली-पो बैटरी है जिसके 4-6 घंटे टॉकटाइम और 20 दिन तक स्टैंडबाय टाइम देने की बात कही गई है। फोन सिर्फ ब्लैक कलर में ही उपलब्ध है।

कंपनी का कहना है कि क्लाउड ब्रीज स्मार्टफोन हिंदी सहित 21 क्षेत्रीय भाषा को सपोर्ट करता है। इस डिवाइस में इंटेक्स सर्विस, फोलो, ओपेरा मिनी, क्लीन मास्टर, न्यूज़हंट, अमेज़न जैसे ऐप्लिकेशन पहले से इंस्टॉल आते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  2. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  3. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
  4. चीन में वजन उठाते-उठाते ‘मर गया’ रोबोट! जजों की टेबल पर जा गिरा, VIDEO वायरल
  5. Starlink का सैटेलाइट इंटरनेट, भारत में काम शुरू, बेंगलुरु में बनने लगी टीम
  6. 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट
  7. AI से ड्राइवरों के अकाउंट किए बंद, अब ₹9,000 करोड़ का जुर्माना झेलेगा Uber!
  8. Xperia 10 VIII ने दी 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें कितनी है कीमत
  9. Honor Play 20A हुआ 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें और क्या है खास
  10. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »