इंटेक्स का यह फोन आईलेट वीआर कार्डबोर्ड के साथ 8,999 रुपये में मिलेगा

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 13 जून 2016 18:18 IST
टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट बनाने के लिए मशहूर इंटेक्स टेक्नोलॉजीज़ ने अपना नया स्मार्टफोन एक्वा व्यू लॉन्च किया है। यह कंपनी की एक्वा सीरीज का लेटेस्ट हैंडसेट है जो मुफ्त आईलेट वीआर कार्डबोर्ड के साथ आता है। यह गूगल के वीआर कार्डबोर्ड वर्ज़न 2 पर आधारित है। इस हैंडसेट की कीमत 8,999 रुपये है। भारत में इंटेक्स एक्वा व्यू हैंडसेट ग्रे और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। कंपनी का कहना है कि उसका पहला वीआर कार्डबोर्ड गूगल द्वारा सर्टिफाई किया हुआ वीआर व्यूअर है। यह स्मार्टफोन भारत में ऑफलाइन रिटेल स्टोर में मिलेगा।

इंटेक्स एक्वा व्यू इनबिल्ट कार्डबोर्ड ऐप के साथ आता है। कंपनी ने बताया है कि आईलेट गूगल कार्डबोर्ड के दूसरे वर्ज़न पर आधारित है। और यह उस हर स्मार्टफोन के साथ काम करेगा जो जायरोस्कोप और एक्सेलेरोमीटर को सपोर्ट करते हैं। इंटेक्स ने यह भी बताया है कि आईलेट कार्डबोर्ड 6 इंच तक के डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन को सपोर्ट करेगा।

इंटेक्स एक्वा व्यू एक डुअल सिम फोन है। यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। हैंडसेट में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 294 पीपीआई। नए इंटेक्स स्मार्टफोन में 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक चिपसेट के साथ 2 जीबी रैम दिया गया है। 8 मेगापिक्सल के ऑटोफोकस रियर कैमरे वाले इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइॉक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 3जी (एचएसपीए+), वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, माइक्रो-यूएसबी 2.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं।

यह स्मार्टफोन 4जी कनेक्टिविटी के साथ वीओएलटीई (वॉयस ओवर एलटीई) को सपोर्ट करता है। कंपनी ने हालांकि कहा है कि यह फोन एक वक्त पर एक ही सिम स्लॉट में 4जी नेटवर्क को सपोर्ट करेगा। हैंडसेट का डाइमेंशन  124x64x10.3 मिलीमीटर है। इंटेक्स एक्वा व्यू में 2200 एमएएच की बैटरी है। हैंडसेट एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर के साथ आएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.