Intex Aqua Sense 5.0 डुअल-सिम स्मार्टफोन 4,690 रुपये में

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 12 अगस्त 2015 17:03 IST
इंटेक्स (Intex) ने एक और बजट स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी ने 4,690 रुपये में नया एक्वा सेंस 5.0 (Aqua Sense 5.0) हैंडसेट पेश किया है। इस स्मार्टफोन को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है जिसमें इसकी कीमत भी जानकारी दी गई है। फिलहाल हैंडसेट की उपलब्धता को लेकर Intex की ओर से कोई घोषणा नहीं की गई है।

Aqua Sense 5.0 एक डुअल सिम (3G+2G) सपोर्ट डिवाइस है। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 4.4.2 किटकैट (Android 4.4.2 KitKat) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। हैंडसेट में 5 इंच (540x960 pixels) का qHD IPS डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 1.2GHz quad-core Spreadtrum (SC7731) प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और साथ में मौजूद होगा 512MB का रैम (RAM)। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 8GB है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32GB तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

डिवाइस में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर ऑटोफोकस कैमरा है, जबकि सेकेंडरी कैमरा 0.3 मेगापिक्सल का। Aqua Sense 5.0 स्मार्टफोन का रियर कैमरा सीन डिटेक्शन, फेस रिकॉग्निशन, पनोरमा, जीयो-टैगिंग, बेस्ट शॉट, स्माइल शॉट और HDR फीचर के साथ आएगा।

कनेक्टिविटी की बात करें तो Aqua Sense 5.0 में 3G, GPRS/ EDGE, वाई-फाई 802.11 b/g/n, GPS/ A-GPS, माइक्रो-यूएसबी और ब्लूटूथ फीचर के लिए सपोर्ट मौजूद है। स्मार्टफोन में 2000mAh की बैटरी है। लिस्टिंग के मुताबिक, बैटरी 10 घंटे का टॉक टाइम और 230 घंटे का स्टैंडबाय टाइम दे सकती है। फोन का डाइमेंशन 145.5x73x8.9mm है और वज़न 160 ग्राम। डिवाइस के ब्लैक, शैंपेन और व्हाइट कलर वेरिएंट मार्केट में मिलेंगे।
Advertisement
 
Intex Aqua Sense 5.0 में 22 भाषाओं के सपोर्ट मौजूद है। Intex Play, Intex Service, Myntra, Newshunt, Quikr और Opera Mini ऐप डिवाइस पर प्रीलोडेड होंगे। कंपनी का कहना है कि यह हैंडसेट FOTA (फर्मवेयर ऑवर द एयर) अपडेट को सपोर्ट करता है।

आपको बता दें कि Intex ने मंगलवार को Cloud Pace स्मार्टफोन 6,999 रुपये में लॉन्च किया। यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट ShopClues पर उपलब्ध होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.