इंटेक्स ने लॉन्च किए दो नए स्मार्टफोन, कीमत 4,200 रुपये से शुरू

इंटेक्स ने लॉन्च किए दो नए स्मार्टफोन, कीमत 4,200 रुपये से शुरू
विज्ञापन
इंटेक्स के दो नए स्मार्टफोन एक्वा क्यू8 और क्लाउड एस9 को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। इंटेक्स एक्वा क्यू8 की कीमत 4,200 रुपये है, जबकि क्लाउड एस9 हैंडसेट का दाम 6,499 रुपये है। दोनों ही स्मार्टफोन को जल्द ही मार्केट में उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद की जा सकती है।

एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलने वाले इंटेक्स एक्वा क्यू8 में 4.5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए (480x854 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 219 पीपीआई है। इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्प्रेडट्रम एससी7731सी प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। रियर कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है और वीडियो कॉलिंग के लिए मौजूद है एक वीजीए कैमरा। रियर कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। 1650 एमएएच बैटरी वाले एक्वा क्यू8 में 3जी, जीपीआरएस/ एज और जीपीएस कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। यह ब्लैक, शैंपेन और व्हाइट कलर में मिलेगा। इसका डाइमेंशन 135.7x67.3x8.8 मिलीमीटर है और वज़न 139 ग्राम।

 
intex cloud s9

दूसरी तरफ, इंटेक्स क्लाउड एस9 में 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। डिस्प्ले की पिक्सल डेनसिटी 267 पीपीआई है। डिस्प्ले के ऊपर ड्रैगनट्रेल ग्लास की प्रोटेक्शन मौजूद है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और आप 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल कर पाएंगे। इस स्मार्टफोन से आप रिलायंस जियो के खास एचडी वॉयस कॉल का भी मज़ा ले पाएंगे, क्योंकि यह 4जी फोन वॉयस ओवर एलटीई फ़ीचर से लैस है।

एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलने वाले इंटेक्स क्लाउड एस9 फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी के दीवानों के लिए मौजूद है 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा। हैंडसेट को पावर देने का काम करेगी 3650 एमएएच की बैटरी। वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, जीपीआरएस/ एज, 3जी और माइक्रो-यूएसबी जैसे आम कनेक्टिविटी फ़ीचर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले4.50 इंच
प्रोसेसरस्प्रेडट्रम एससी7731सी
फ्रंट कैमरा0.3-मेगापिक्सल
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज8 जीबी
बैटरी क्षमता1650 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन480x854 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3650 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »