इंटेक्स एक्वा क्यू7 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 4,200 रुपये से कम

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 31 दिसंबर 2015 18:02 IST
इंटेक्स ने अपने एक्वा क्यू7 स्मार्टफोन का अपग्रेडेड वर्ज़न एक्वा क्यू7 प्रो लॉन्च किया है। इंटेक्स एक्वा क्यू7 प्रो की कीमत 4,190 रुपये है और इसे कंपनी की साइट पर लिस्ट किया गया है। फिलहाल, इसकी उपलब्धता के बारे में जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन इसकी बिक्री जल्द शुरू होगी। याद दिला दें कि इंटेक्स एक्वा क्यू7 स्मार्टफोन को पिछले महीने 3,777 रुपये में लॉन्च किया था।

इंटेक्स एक्वा क्यू7 प्रो एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है जिसके ज्यादातर स्पेसिफिकेशन एक्वा क्यू7 जैसे हैं। हालांकि, दोनों हैंडसेट में सबसे बड़ा अंतर रैम का है। नया एक्वा क्यू7 प्रो 1 जीबी रैम के साथ आएगा। वहीं, इंटेक्स एक्वा क्यू7 512 एमबी रैम से लैस है।

इंटेक्स एक्वा क्यू7 प्रो एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। इसमें 4.5 इंच का एफडबल्यूवीजीए (480x854 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 320 पीपीआई। नए इंटेक्स स्मार्टफोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्प्रैडट्रम एससी7731 चिपसेट के साथ 1 जीबी का रैम मौजूद होगा।
 

2 मेगापिक्सल के रियर कैमरे से लैस एक्वा क्यू7 स्मार्टफोन में 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो यह हैंडसेट 3जी (एचएसपीए+), वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, माइक्रो-यूएसबी, जीपीएस/ ए-जीपीएस और 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक फ़ीचर के साथ आएगा। गौर करने वाली बात है कि यह हैंडसेट सिर्फ एक सिम पर 3जी सपोर्ट करता है।
Advertisement

एक्वा क्यू7 प्रो फोन का डाइमेंशन 135x66x9.5 मिलीमीटर है। हैंडसेट को पावर देने का काम करेगी 2000 एमएएच की बैटरी। लिस्टिंग के मुताबिक, यह 250 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम और 7 घंटे तक का टॉक टाइम देगी। स्मार्टफोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी मौजूद हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  3. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  4. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  5. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  6. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  11. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  12. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  13. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  3. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  4. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  5. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  6. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  7. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  8. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  9. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  10. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.