Intex Aqua Note 5.5 लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इंटेक्स ने अपनी एक्वा सीरीज़ का एक और स्मार्टफोन लॉन्च किया है। हम बात कर रहे हैं इंटेक्स एक्वा नोट 5.5 की। Intex Aqua Note 5.5 को लॉन्च करने के संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 31 अगस्त 2017 15:07 IST
ख़ास बातें
  • यह डुअल सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा
  • इंटेक्स एक्वा नोट 5.5 में 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है
  • 5 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ भी फ्लैश दिया गया है
घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इंटेक्स ने अपनी एक्वा सीरीज़ का एक और स्मार्टफोन लॉन्च किया है। हम बात कर रहे हैं इंटेक्स एक्वा नोट 5.5 की। Intex Aqua Note 5.5 को लॉन्च करने के संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। लेकिन हैंडसेट को कंपनी की वेबसाइट पर कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। इंटेक्स का यह स्मार्टफोन 5,799 रुपये में मिलेगा।

Intex Aqua Note 5.5 में 5.5 इंच का एचडी (1280x720 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। यह डुअल सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा। हैंडसेट में 1.25 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737वी प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए माली टी720 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। रैम 2 जीबी है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने आप 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे।
Advertisement

इंटेक्स एक्वा नोट 5.5 में 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। इसके साथ डुअल एलईडी फ्लैश मौज़ूद है। 5 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ भी फ्लैश दिया गया है। बैटरी 2800 एमएएच की है। इसके बारे में 500 से ज़्यादा घंटे की स्टैंडबाय टाइम का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओेएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और यूएसबी शामिल हैं। कई सेंसर ही इस हैंडसेट का हिस्सा हैं।

इससे पहले हफ्ते की शुरुआत में नया स्मार्टफोन Intex Aqua Style III को लॉन्च किया था। एक्वा सीरीज़ के इस स्मार्टफोन की सबसे अहम ख़ासियत है इसमें दिया गया एंड्रॉयड 7.0 नूगा और 4जी वीओएलटीई कनेक्टिविटी। इंटेक्स एक्वा स्टाइल III की कीमत 4,299 रुपये है। स्मार्टफोन शैंपेन और ब्लैक कलर वेरिएंट में आता है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  6. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  7. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.