इंटेक्स एक्वा अमेज़+ स्मार्टफोन 6,290 रुपये में लॉन्च, जानें इसके बारे में

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 31 जनवरी 2017 18:37 IST
ख़ास बातें
  • यह रिटेल स्टोर में ब्लैक, ब्लू और ग्रे कलर में उपलब्ध होगा
  • इंटेक्स एक्वा अमेज़+ एक 4जी वीओएलटीई स्मार्टफोन है
  • स्मार्टफोन के फ्रंट और रियर कैमरे 5 मेगापिक्सल के हैं
इंटेक्स ने मंगलवार को अपने एक्वा अमेज़ स्मार्टफोन का अपग्रेड एक्वा अमेज़+ लॉन्च किया। इंटेक्स एक्वा अमेज़+ की कीमत 6,290 रुपये है और यह रिटेल स्टोर में ब्लैक, ब्लू और ग्रे कलर में उपलब्ध होगा।

इंटेक्स एक्वा अमेज़+ एक 4जी वीओएलटीई स्मार्टफोन है। इसके साथ फोन में फ्रंट फ्लैश भी है। दोनों ही फ़ीचर स्मार्टफोन की अहम ख़ासियतों में से एक हैं। यह डुअल सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है और इसमें 4.7 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। हैंडसेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्प्रेडट्रम एससी9832ए चिपसेट के साथ 1 जीबी रैम दिया गया है।

स्मार्टफोन के फ्रंट और रियर कैमरे 5 मेगापिक्सल के हैं। दोनों ही कैमरे के साथ फ्लैश भी दिए गए हैं। इंटेक्स एक्वा अमेज़+ की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है और आप चाहें तो 64 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी वीओएलटीई के साथ वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, एफएम रेडियो और माइक्रो-यूएसबी रहने की उम्मीद है।

इंटेक्स एक्वा अमेज़+ का डाइमेंशन 139.6x68.8x9.4 मिलीमीटर है और वज़न 128 ग्राम। इसमें 2000 एमएएच की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। इंटेक्स ने बताया है कि हैंडसेट में LFTY, GamePlay और VdioPlay ऐप पहले से इंस्टॉल होंगे।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.70 इंच

प्रोसेसर

स्प्रेडट्रम एससी9832ए

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

2000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  4. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  5. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  6. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  7. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  8. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  10. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.