इंटेक्स एक्वा 4 जी स्ट्रॉंग स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

इंटेक्स एक्वा 4 जी स्ट्रॉंग स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां
विज्ञापन
इंटेक्स ने अपने नए 4जी बजट स्मार्टफोन एक्वा 4जी स्ट्रॉंग से पर्दा उठा दिया है। इंटेक्स के इस नए स्मार्टफोन की कीमत 4,499 रुपये है। इस फोन को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है लेकिन फिलहाल इसकी उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

इंटेक्स पिछले काफी समय से 10,000 से कम कीमत वाली 4जी स्मार्टफोन कैटेगरी में अपनी जगह बना रहा है। पिछले महीने ही 5,199 रुपये में इंटेक्स एक्वा रेज़ और इंटेक्स एक्वा विंग को 4,599 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। इंटेक्स एक्वा 4जी स्ट्रॉंग की सबसे बड़ी खासियत इसका 4जी एलटीई तकनीक के साथ वॉइस ओवर एलटीई (वीओएलटीई) को सपोर्ट करना है जिसका मतलब है कि यह आने वाले रिलायंस जियो 4जी नेटवर्क पर भी काम करेगा। आधिकारिक लिस्टिंग के मुताबिक एक्वा 4जी स्ट्रॉंग भारत में एलटीई बैंड एफडीडी 1800एमएचज़ेड (बैंड 3) और टीडीडी (बैंड 40) को सपोर्ट करेगा।

इस कीमत पर इंटेक्स एक्वा 4जी स्ट्रॉंग की टक्कर लेनोवो ए2010, ज़ेडटीई ब्लेड क्यूलक्स 4जी और फिकॉम एनर्जी 653 से होगी। इन सभी स्मार्टफोन की कीमत 5,000 रुपये से कम है। एक्वा 4जी स्ट्रॉंग को स्वाइप एलीट 2 (कीमत 4,666) से भी कड़ी टक्कर मिल सकती है।

बात करें स्पेसिफिकेशन की तो एक्वा 4जी स्ट्रॉंग में (480x800 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का 4 इंच डब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले है जिसकी डेनसिटी 233पीपीआई है। एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप आधारित यह फोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है। फोन में 1 गीगाहर्ट्ज़क्वाड-कोर मीडियाटेक (एमटी6735एम) प्रोसेसर और 768 एमबी रैम है। फोन की इनबिल्ट मेमोरी 4जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इंटेक्स एक्वा 4जी स्ट्रॉंग में 2 मेगापिक्सल रियर और 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ आता है। एक्वा 4जी में 1700 एमएएच की बैटरी है जिसके 6 घंटे तक का टॉक टाइम और 240 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने की बात कही गई है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में जीपीआरएस/ईडीजीई, 3जी, 4जी, वीओएलटीई, ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी फीचर मौजूद हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  5. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  7. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  9. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »