स्मार्टफोन्स की इंटरनेशनल सेल्स में बढ़ोतरी, Apple और Samsung की टॉप पोजिशंस बरकरार

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung ने लगभग 5.8 करोड़ यूनिट्स की शिपमेंट्स के साथ इस मार्केट में अपना पहला स्थान बरकरार रखा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 जुलाई 2025 21:26 IST
ख़ास बातें
  • दूसरी तिमाही में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स लगभग 29.52 करोड़ यूनिट की हैं
  • दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung का इस मार्केट में पहला स्थान है
  • अमेरिकी डिवाइसेज मेकर एपल ने दूसरा स्थान बरकरार रखा है

चीन की स्मार्टफोन मेकर Vivo ने दूसरी तिमाही में 4.8 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है

मौजूदा वर्ष की दूसरी तिमाही में स्मार्टफोन्स की इंटरनेशनल शिपमेंट्स एक प्रतिशत बढ़ी हैं। अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump के टैरिफ से जुड़े फैसलों और चीन में डिमांड कमजोर होने के बावजूद स्मार्टफोन मार्केट में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर दूसरी तिमाही में ग्रोथ दर्ज की गई है। 

मार्केट रिसर्च फर्म International Data Corporation (IDC) की वर्ल्डवाइड क्वार्टली मोबाइल ट्रैकर रिपोर्ट के अनुसार, दूसरी तिमाही में सभी स्मार्टफोन कंपनियों की कुल शिपमेंट्स लगभग 29.52 करोड़ यूनिट्स की रही हैं। यह पिछले वर्ष की समान अवधि में लगभग 29.22 करोड़ यूनिट्स की शिपमेंट्स की तुलना में एक प्रतिशत की बढ़ोतरी है। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung ने लगभग 5.8 करोड़ यूनिट्स की शिपमेंट्स के साथ इस मार्केट में अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। सैमसंग की शिपमेंट्स में 7.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। हाल ही में कंपनी ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की नई सीरीज को लॉन्च किया है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है। इस सेगमेंट में सैमसंग की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि सैमसंग को Galaxy A36 और Galaxy A56 की मजबूत सेल्स से दूसरी तिमाही में फायदा मिला है। 

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple के आईफोन्स की शिपमेंट्स दूसरी तिमाही में 1.5 प्रतिशत बढ़ी हैं। कंपनी ने लगभग 4.64 करोड़ यूनिट्स की शिपमेंट की है। हालांकि, इस मार्केट में कंपनी का दूसरा स्थान बरकरार है। चीन की स्मार्टफोन मेकर Vivo ने दूसरी तिमाही में 4.8 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है। Vivo ने 2.71 करोड़ स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स की है। स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर ग्रोथ के लिहाज से सैमसंग के बाद Vivo का दूसरा स्थान है। मौजूदा वर्ष की पहली तिमाही में इस मार्केट में पांचवें स्थान से बढ़कर यह दूसरी तिमाही में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। 

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि स्मार्टफोन्स के इंटरनेशनल मार्केट पर ट्रेड से जुड़े टैरिफ, मैक्रो इकोनॉमिक चुनौतियों, बहुत से देशों में इन्फ्लेशन बढ़ने का असर पड़ा है। चीन जैसे बड़े मार्केट में भी डिमांड कमजोर हुई है। एपल के आईफोन्स की चीन में बिक्री में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग एक प्रतिशत की गिरावट के बावजूद कंपनी ने इमर्जिंग मार्केट्स में डबल-डिजिट में ग्रोथ के साथ सेल्स बढ़ाने में सफलता हासिल की है। 
Advertisement
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  2. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  3. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  5. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  6. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  7. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  8. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  10. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.