InFocus Turbo 5 में 5000 एमएएच की बैटरी, कीमत 7,000 रुपये से कम

InFocus ब्रांड ने बुधवार को भारतीय मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च किया। कंपनी का नया InFocus Turbo 5 हैंडसेट 5000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है जो इसकी सबसे अहम खासियत है।

विज्ञापन
संकेत विजयसारथी, अपडेटेड: 28 जून 2017 13:26 IST
ख़ास बातें
  • इनफोकस टर्बो 5 की कीमत 6,999 रुपये से शुरू होती है
  • 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 7,999 रुपये में बिकेगा
  • इनफोकस टर्बो 5 में 5.2 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है
InFocus ब्रांड ने बुधवार को भारतीय मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च किया। कंपनी का नया InFocus Turbo 5 हैंडसेट 5000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है जो इसकी सबसे अहम खासियत है। स्मार्टफोन को एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर 4 जुलाई से बेचा जाएगा। कंपनी ने इस हैंडसेट को मोका गोल्ड और प्योर गोल्ड रंग में उपलब्ध कराए जाने की बात कही है।

इनफोकस टर्बो 5 की कीमत 6,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में आपको 2 जीबी रैम व 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाले वेरिएंट मिलेगा। दूसरा वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला है जो 7,999 रुपये में बिकेगा। डुअल सिम (नैनो+नैनो) वाला यह स्मार्टफोन फुल-मेटल डिज़ाइन वाला फोन है। और इसके पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है जिसके बारे में 0.5 सेकेंड में अनलॉक करने का दावा किया गया है। कंपनी ने फिंगरप्रिंट सेंसर में सेल्फी और फ्लैशलाइट के लिए शॉर्टकट होने की जानकारी दी है।
Advertisement

यह हैंडसेट एंड्रॉयड 7.0 नूगा है। इनफोकस टर्बो 5 में 5.2 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसपर 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। InFocus Turbo 5 में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 चिपसेट है। ग्राफिक्स के लिए माली टी720 एमपी1 जीपीयू इंटिग्रेटेड है।
 

कैमरे की बात करें तो InFocus ने नए स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके साथ एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। फ्रंट और रियर कैमरे के सेंसर एफ/2.2 अपर्चर वाले हैं। ज़रूरत पड़ने पर दोनों ही वेरिएंट में 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। InFocus Turbo 5 के कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, जीपीएस और एफएम रेडियो शामिल हैं।
Advertisement
 

5000 एमएएच की बैटरी हैंडसेट की सबसे अहम खासियत है। दावा किया गया है कि एक बार पूरी तरह से चार्ज होने पर यह लगभग दो दिन तक चलेगी। यह 34 दिनों का स्टैंडबाय टाइम देगी। 23 घंटे की वीडियो कॉलिंग भी मिलेगी। इस स्मार्टफोन को अन्य डिवाइस को चार्ज करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। इनफोकस टर्बो 5 की मोटाई 8.95 मिलीमीटर है और इसका वज़न 164 ग्राम है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास और रेंज सेंसर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Superb battery life
  • Comes with Android Nougat
  • Doesn't get warm
  • Bad
  • Average camera performance
  • Noticeable lag while gaming
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.