InFocus Vision 3 Pro लॉन्च, दो रियर कैमरे और 18:9 स्क्रीन से है लैस

InFocus Vision 3 Pro एक मिड-रेंज स्मार्टफोन है और यह दो रियर कैमरे के साथ आएगा।

InFocus Vision 3 Pro लॉन्च, दो रियर कैमरे और 18:9 स्क्रीन से है लैस

infocus vision 3 pro में हैं 4 जीबी रैम

ख़ास बातें
  • विज़न 3 प्रो के 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 10,999 रुपये
  • InFocus Vision 3 Pro हैंडसेट आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है
  • फोन में मीडियाटेक एमटी6750 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए है
विज्ञापन
अमेरिकी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इनफोकस ने गुरुवार को अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन इनफोकस विज़न 3 प्रो हैंडसेट को भारत में लॉन्च कर दिया। अहम खासियत की बात करें तो InFocus Vision 3 Pro एक मिड-रेंज स्मार्टफोन है और यह दो रियर कैमरे के साथ आएगा। इस कीमत में InFocus Vision 3 Pro की सीधी भिड़ंत Redmi 5, Redmi Note 5 और Huawei के Honor 9 Lite से है।
 

InFocus Vision 3 Pro की भारत में कीमत और उपलब्धता

इनफोकस विज़न 3 प्रो का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट भारत में 10,999 रुपये में मिलेगा। जानकारी दी गई है कि यह हैंडसेट अमेज़न इंडिया पर 19 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से बिकेगा। ई-कॉमर्स साइट की लिस्टिंग से तो यही लगता है कि यह 20 अप्रैल को फिर से स्टॉक में आएगा। हालांकि, हम इसे खरीदने में सफल हो पाए। यूज़र के लिए अभी मिडनाइट ब्लैक रंग वेरिएंट उपलब्ध है। याद रहे कि कुछ महीने पहले इनफोकस विज़न 3 को भारत में 6,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।
 

InFocus Vision 3 Pro के स्पेसिफिकेशन

InFocus Vision 3 Pro हैंडसेट आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। इसमें 5.7 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन में मीडियाटेक एमटी6750 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो InFocus Vision 3 Pro में पिछले हिस्से पर दो कैमरे हैं। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 8 मेगापिक्सल का। सेल्फी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। यह फिक्स्ड फोकस सेंसर एफ/2.2 अपर्चर के साथ आता है। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। बैटरी 4000 एमएएच की है।

हैंडसेट के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, एफएम रेडियो और जीपीएस शामिल हैं। InFocus Vision 3 Pro में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, फेस अनलॉक सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good battery life
  • Sturdy construction
  • कमियां
  • Poor cameras
  • Outdated version of Android
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6750
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  2. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  3. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  4. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  5. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  6. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  7. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  9. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  10. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »