Infinix Zero 30 5G के लिए 2 सितंबर से शुरू होगी बुकिंग, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा

इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा जो 60 fps की वीडियो रिकॉर्डिंग 4K रिजॉल्यूशन के साथ होगा

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, अपडेटेड: 25 अगस्त 2023 19:25 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 6.78 इंच कर्व्ड 10-बिट AMOLED डिस्प्ले होगा
  • यह पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Infinix Zero 20 5G की जगह लेगा
  • कंपनी ने इसके कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है

इस स्मार्टफोन में दोनों साइड पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन होगा

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Infinix जल्द ही भारत में Infinix Zero 30 5G को लॉन्च करेगी। यह पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Infinix Zero 20 5G की जगह लेगा। Infinix Zero 30 5G के लिए 2 सितंबर से प्री-ऑर्डर शुरू होंगे। कंपनी ने इसके कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस का भी खुलासा किया है।  

इससे पहले Infinix ने इसके डिजाइन को दिखाया था। Flipkart पर इस स्मार्टफोन की एक माइक्रोसाइट पर बताया गया है कि इसके लिए प्री-ऑर्डर 2 सितंबर से शुरू होंगे। इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा जो 60 fps की वीडियो रिकॉर्डिंग 4K रिजॉल्यूशन के साथ होगा। कंपनी का दावा है कि यह फीचर इस सेगमेंट में पहली बार दिया जाएगा। Infinix Zero 30 5G में दोनों साइड पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन होगा। इसका 6.78 इंच कर्व्ड 10-बिट AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट, 360 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 950 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ होगा। 
Advertisement

इसका प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 12 GB के RAM के साथ 9 GB तक का वर्चुअल RAM सपोर्ट के साथ मिल सकता है। इस स्मार्टफोन की लीक हुई इमेजेज में यह गोल्ड कलर में दिख रहा है। कंपनी की ओर से दिए गए टीजर में Infinix Zero 30 5G को गोल्ड और लैवेंडर कलर्स के साथ ग्लास फिनिश में दिखाया गया था। इसके बैक पैनल के दायें कोने के ऊपर एक रेक्टैंगुलर आइलैंड पर तीन कैमरा के साथ एक LED फ्लैश दिख रहा है। Infinix Zero 20 5G को ग्रीन फैंटेसी, ग्लिटर गोल्ड और स्पेस ग्रे कलर्स में लॉन्च किया गया था। इसके 8 GB + 128 GB के एकमात्र वेरिएंट का प्राइस 15,999 रुपये था। 

हाल ही में कंपनी ने Infinix Note 30i को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G85 SoC के साथ 8 GB +8 GB का एक्सटेंडेड RAM और 256 GB तक स्टोरेज है। इसे Variable Gold, Obsidian Black और Impression Green कलर्स में खरीदा जा सकता है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसका 6.66 इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले 60 Hz के रिफ्रेश रेट और 180 Hz तक का टच सैंपलिंग रेट है।  
Advertisement


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.