Rs 3,000 तक सस्ते मिल रहे Infinix X1 Android स्मार्ट टीवी मॉडल्स, 16 सितंबर तक उपलब्ध रहेगा ऑफर...

Infinix X1 40 इंच स्मार्ट टीवी को जुलाई महीने में लॉन्च किया गया था, जबकि Infinix X1 32 इंच और 43 इंच स्मार्ट टीवी को पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया गया था। यह सभी स्मार्ट टीवी मीडियाटेक क्वाड-कोर प्रोसेसर से लैस हैं, जिनमें आपको 1 जीबी तक की रैम मिलती है।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 13 सितंबर 2021 18:36 IST
ख़ास बातें
  • Infinix X1 Android smart TV खरीद के लिए Flipkart पर उपलब्ध है
  • डिस्काउंट ऑफर 12 सितंबर से शुरू हुआ है
  • MediaTek प्रोसेसर से लैस हैं तीन मॉडल्स
Infinix X1 Android Smart TV सीरीज़ पर इन दिनों लिमिटिड डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है, जिसमें 32 इंच, 40 इंच और 43 इंच के डिस्प्ले साइज़ मौजूद हैं। इन स्मार्ट टीवी को आप Flipkart के माध्यम से खरीद सकते हैं, जिस पर डिस्काउंट ऑफर गुरुवार 16 सितंबर तक ही उपलब्ध है। Infinix X1 40 इंच स्मार्ट टीवी को जुलाई महीने में लॉन्च किया गया था, जबकि Infinix X1 32 इंच और 43 इंच स्मार्ट टीवी को पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया गया था। यह सभी स्मार्ट टीवी मीडियाटेक क्वाड-कोर प्रोसेसर से लैस हैं, जिनमें आपको 1 जीबी तक की रैम मिलती है।
 

Infinix X1 smart TV sale offers

Infinix X1 Android स्मार्ट टीवी मॉडल पर लिमिटेड ऑफर के तहत 3,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है, जिसका फायदा आप Flipkart के जरिए उठा सकते हैं। स्मार्ट टीवी सीरीज़ पर मिलने वाले इन डिस्काउंट ऑफर्स की शुरुआत 12 सितंबर से शुरू थी, जो कि 16 सितंबर तक लागू रहेंगे। Infinix X1 40 इंच Android स्मार्ट टीवी की कीमत 26,990 रुपये से घटकर 22,999 रुपये हो गई है। वहीं, Infinix X1 32 इंच Android स्मार्ट टीवी अब 14,999 रुपये में खरीद के लिए उपलब्ध है, जिसकी रेगुलर कीमत 17,999 रुपये है। Infinix X1 43 इंच Android स्मार्ट टीवी 22,999 रुपये में खरीद के लिए उपलब्ध है, जिसकी रेगुलर कीमत 24,999 रुपये है।
 

Infinix X1 32-inch and Infinix X1 43-inch Android Smart TV specifications

Infinix X1 के 32 इंच टीवी मॉडल में एचडी एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, बेजल-लेस डिज़ाइन और Epic 2.0 पिक्चर इंज़न मौजूद है। वहीं, दूसरी ओर 43 इंच स्मार्ट टीवी में भी एक जैसे फीचर्स मौजूद है, लेकिन यह टीवी फुल-एचडी एलईडी डिस्प्ले के साथ आता है। इन टीवी में 400 निट्स ब्राइटनेस और HDR10 सपोर्ट मौजूद है। दोनों ही टीवी TUV Rheinland सर्टिफाइड हैं। 32 इंच इनफिनिक्स एक्स1 टीवी 20 वॉट बॉक्स स्पीकर के साथ आते हैं, जिनमें डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट मौजूद है। वहीं 43 इंच वेरिएंट में 24 वॉट बॉक्स स्पीकर दिया गया है। दोनों ही मॉडल्स मीडियाटेक क्वाड-कोर प्रोसेसर से लैस हैं जिनमें 1 जीबी रैम और 8 जीबी रैम मौजूद है।
 

Infinix X1 40-inch Android Smart TV specifications

Infinix X1 के 40 इंच टीवी मॉडल में फुल-एचडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी अधिकतम ब्राइटनेस 350 निट्स, HDR10 और HLG सपोर्ट के साथ आती है। टीवी के तीन किनारों पर पतले बेजल्स मौजूद हैं, जबकि निचले हिस्से पर मोटा बेजल दिया गया है जिसपर Infinix की ब्रांडिंग दी गई है। इनफिनिक्स एक्स1 40 इंच टीवी मीडियाटेक MTK 6683 64-bit प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ माली-470 जीपीयू व 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज मौजूद है। ऑडियो के लिए इसमें 24 वॉट बॉक्स स्पीकर के साथ डॉल्बी ऑडियो साउंड सपोर्ट दिया गया है।

सभी तीनों मॉडल्स में Android TV इंटरफेस, बिल्ट-इन क्रोमकास्ट और गूगल असिस्टेंट सपोर्ट मौजूद है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

40.00 इंच

स्क्रीन टाइप

LED

रिज़ॉल्यूशन

Full-HD

ओएस

Android

स्मार्ट टीवी

हां
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

32.00 इंच

रिज़ॉल्यूशन

HD-Ready

ओएस

Android

स्मार्ट टीवी

हां
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

43.00 इंच

रिज़ॉल्यूशन

Full-HD

ओएस

Android

स्मार्ट टीवी

हां
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Infinix, Infinix X1, Infinix Smart TV Sale Offers
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IPL 2026 Live Streaming: SRH vs LSG, और RCB vs CSK का घमासान आज, यहां देखें फ्री!
  2. तबाही की आहट, सौरमंडल में 11 हजार नए एस्टरॉयड मिले, साइज में 500 मीटर से भी बड़े!
#ताज़ा ख़बरें
  1. तबाही की आहट, सौरमंडल में 11 हजार नए एस्टरॉयड मिले, साइज में 500 मीटर से भी बड़े!
  2. Xiaomi 17 Max होगा सीरीज का आखिरी मॉडल, 8000mAh बैटरी के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. IPL 2026 Live Streaming: SRH vs LSG, और RCB vs CSK का घमासान आज, यहां देखें फ्री!
  4. Moto Razr Fold Pre Order: 16GB रैम, 6000mAh बैटरी वाले Moto Razr Fold के प्री-ऑर्डर 11 अप्रैल से! जानें सबकुछ
  5. Upcoming Smartphones April 2026: OnePlus Nord 6, Ai+ Nova 2, Vivo T5 Pro, Oppo Find X9 Ultra जैसे फोन होंगे लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. पहली बार! एक फोन में दो तरह के डिस्प्ले, LCD और e-ink स्क्रीन के साथ इस कंपनी ने किया पेश
  7. 13 हजार से सस्ता खरीदें OnePlus का फ्लैगशिप फोन, 6000mAh बैटरी, धांसू कैमरा
  8. Honor 600 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, iPhone 17 Pro Max जैसा हो सकता है कैमरा मॉड्यूल
  9. Google Gemma 4: गूगल का नया AI मॉडल बिना इंटरनेट भी चलेगा, स्मार्टफोन बनेंगे सुपरस्मार्ट!
  10. 3 हफ्तों तक चलने वाली Honor Watch X5i स्मार्टवॉच लॉन्च, 60Hz AMOLED डिस्प्ले, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.