5000mAh बैटरी, MediaTek Helio A22 चिप के साथ सस्ता Infinix Smart 6 फोन लॉन्च, जानें कीमत

Infinix Smart 6 डुअल नैनो सिम फोन है जो एंड्रॉयड 11 (Go edition) आधारित XOS 7.6. ओएस पर चलता है।

5000mAh बैटरी, MediaTek Helio A22 चिप के साथ सस्ता Infinix Smart 6 फोन लॉन्च, जानें कीमत

Infinix Smart 6 की भारत में कीमत 7,499 रुपये है

ख़ास बातें
  • Smart 6 में डुअल AI रियर कैमरा है।
  • फोन की सेल 6 मई से शुरू होगी।
  • Infinix Smart 6 में DTS-HD सराउंड साउंड और Beez 2.0 का सपोर्ट है।
विज्ञापन
Infinix की ओर से लेटेस्ट स्मार्टफोन Infinix Smart 6 भारत में लॉन्च किया गया है। यह एक बजट स्मार्टफोन है जिसकी सेल 6 मई से शुरू होगी। फोन में एंटी बैक्टीरियल बैक पैनल दिया गया है। Infinix Smart 6 में 6.6 इंच वॉटरड्रॉप सनलाइट डिस्प्ले दिया गया है जो कि एचडीप्लस रेजॉल्यूशन के साथ आता है। इसमें 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। डिवाइस MediaTek Helio A22 क्वाड कोर प्रोसेसर से लैस है। इसमें डुअल कैमरा सेटअप है और डुअल फ्लैश दिया गया है। फोन को चार कलर वेरिएंट्स में पेश किया गया है। 
 

Infinix Smart 6 price

Infinix Smart 6 की भारत में कीमत 7,499 रुपये है और इसे Flipkart से खरीदा जा सकता है। इच्छुक ग्राहक साइट पर 'Notify Me' बटन पर क्लिक करके इसके अलर्ट पा सकते हैं। फोन की सेल 6 मई से शुरू होगी। इसे हार्ट ऑफ़ ओशन, लाइट सी ग्रीन, पोलर ब्लैक और स्टार्री पर्पल जैसे कलर्स में खरीदा जा सकता है। 
 

Infinix Smart 6 specifications

Infinix Smart 6 डुअल नैनो सिम फोन है जो एंड्रॉयड 11 (Go edition) आधारित XOS 7.6. ओएस पर चलता है। फोन में प्रोसेसिंग के लिए MediaTek Helio A22 चिप दी गई है। Smart 6 में 6.6 इंच वॉटरड्रॉप सनलाइट डिस्प्ले दिया गया है जो कि एचडीप्लस रेजॉल्यूशन के साथ आता है। इसमें 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। फोन की रैम 4GB (2GB + 2GB वर्चुअल रैम) है और स्टोरेज 32GB दी गई है जिसे  डेडीकेटेड माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट में फेस अनलॉक और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।  कंपनी के मुताबिक इसका रियर पैनल एक एंटी-बैक्टीरियल मैटिरियल से बनाया गया है।

Smart 6 में डुअल AI रियर कैमरा है जिसमें प्राइमरी लेंस 8 मेगापिक्सल का है। इसके साथ एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। रियर कैमरा में ऑटो सीन डिटेक्शन फीचर है और अलग-अलग मोड जैसे एआई एचडीआर, ब्यूटी और पोट्रेट दिए गए हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जिसके साथ सिंगल एलईडी फ्लैश दिया गया है। 

Infinix Smart 6 में DTS-HD सराउंड साउंड और Beez 2.0 का सपोर्ट है, जिससे बेहतर ऑडियो क्वालिटी का वादा किया गया है। इसमें Bluetooth v5.0 का भी सपोर्ट है। सेंसर्स में एम्बियंट लाइट, जी-सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर का सपोर्ट है। बैटरी कैपिसिटी 5000 एमएएच की है जिसके बारे में 31 घंटे तक बैकअप और 678 घंटे (लगभग 29 दिन) का स्टैंडबाय टाइम बताया गया है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »