5,000mAh बैटरी और Android 11 GO Edition के साथ Infinix Smart 6 लॉन्च, जानें कीमत...

Infinix Smart 6 की कीमत $120 (लगभग 8,995 रुपये) है, जिसमें फोन का 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। जैसे कि हमने बताया यह फोन चार कलर ऑप्शन के साथ आता है, वो हैं ब्लैक, ग्रीन, ब्लू और पर्पल।

5,000mAh बैटरी और Android 11 GO Edition के साथ Infinix Smart 6 लॉन्च, जानें कीमत...
ख़ास बातें
  • Infinix Smart 6 में है डुअल रियर कैमरा सेटअप
  • फोन में मिलते हैं चार कलर ऑप्शन
  • इनफिनिक्स स्मार्ट 6 में मौजूद है 10 वॉट चार्जिंग सपोर्ट
विज्ञापन
Infinix Smart 6 स्मार्टफोन को Infinix Smart 5 स्मार्टफोन के सक्सेसर के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है, जो कि भारत में फरवरी महीने में लॉन्च किया गया था। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो नया फोन UNISOC SC9863A प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 2 जीबी रैम मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फिलहाल फोन की उपलब्धता संबंधी जानकारी सामने नहीं आई है। इस फोन को आप चार कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं।
 

Infinix Smart 6 price

Infinix Smart 6 की कीमत $120 (लगभग 8,995 रुपये) है, जिसमें फोन का 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। जैसे कि हमने बताया यह फोन चार कलर ऑप्शन के साथ आता है, वो हैं ब्लैक, ग्रीन, ब्लू और पर्पल। फिलहाल फोन की उपलब्धता संबंधी सटिक जानकारी सामने नहीं आई है। लॉन्चिंग की जानकारी सबसे पहले Gizmochina द्वारा दी गई है।
 

Infinix Smart 6 Specifications

ड्यूल सिम (नैनो) इनफिनिक्स स्मार्ट 6 फोन Android 11 Go Edition पर काम करता है। फोन में 6.6-inch (720 x 1600 पिक्सल) IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें पिक्सल डेंसिटी 266 पीपीआई और 16 मिलियन कलर मिलते हैं। इसके अलावा, फोन UNISOC SC9863A प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मिलता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है और इसके साथ 0.08MP सेकेंडरी कैमरा मिलता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Infinix Smart 6 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 10 वॉट चार्जिंग स्पीड मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G, Wi-Fi, और Bluetooth और माइक्रो यूएसबी पोर्ट शामिल है। सिक्योरिटी के लिए फोन में रियर माउंटिड फिंगरप्रिंट सेसंसर और फेस अनलॉक फीचर मौजूद है।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »