Infinix Note 7 भारत में 16 सितंबर को होगा लॉन्च, जानें खासियत

Infinix Note 7 स्मार्टफोन को कंपनी भारत में 16 सितंबर को लॉन्च करने वाली है, Infinix ने टीज़र वीडियो के जरिए ऐलान किया। आपको बता दें, यह स्मार्टफोन असल में अप्रैल में लॉन्च हो चुका है और अब इसे सितंबर में भारत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 2 सितंबर 2020 18:34 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Note 7 फोन Note 7 Lite के साथ अप्रैल में हो चुका है पेश
  • इनफिनिक्स नोट 7 की सेल Flipkart पर होगी उपलब्ध
  • फोन में मौजूद होगी 5,000 एमएएच की बैटरी

Infinix Note 7 में दिया जाएगा क्वाड रियर कैमरा सेटअप

Infinix Note 7 स्मार्टफोन को कंपनी भारत में 16 सितंबर को लॉन्च करने वाली है, Infinix ने टीज़र वीडियो के जरिए ऐलान किया। आपको बता दें, यह स्मार्टफोन असल में अप्रैल में ही पेश किए जा चुके हैं और अब इसे सितंबर में भारत में पेश किया जाएगा। टीज़र वीडियो के जरिए कंपनी ने खुलासा किया कि फोन की सेल Flipkart के जरिए शुरू की जाएगी। इनफिनिक्स नोट 7 में सर्कुलर रियर कैमरा मॉड्यूल, होल-पंच डिस्प्ले और 5,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी।

Infinix ने Infinix Note 7 की लॉन्च तारीख का ऐलान YouTube टीज़र वीडियो के जरिए किया गया है। इनफिनिक्स नोट 7 और Note 7 Lite दोनों ही स्मार्टफोन को अप्रैल में पेश किया गया था, संभावना है कि 16 सितंबर को नोट 7 लाइट को भी कंपनी द्वारा पेश कर दिया जाए। हालांकि इनफिनिक्स ने इस बारे में कोई जानकारी फिलहाल नहीं दी है। स्मार्टफोन की कीमत व उपलब्धता की जानकारी आधिकारिक लॉन्च के बाद ही सामने आएगी।
Advertisement
 

Infinix Note 7 specifications, features

डुअल-सिम (नैनो) Infinix Note 7 फोन एंड्रॉयड 10 पर अधारित XOS 6.0 पर काम करेगा। फोन में 6.95 इंच एचडी+ (720x1,640 पिक्सल्स) आईपीएस डिस्प्ले होगा, जो 20.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 480 निट्स ब्राइटनेस के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी70 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिए जाएंगे। इनफिनिक्स नोट 7 में सर्कुलर-शेप कैमरा मॉड्यूल होगा, जिसमें क्वाड कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा, यह ऑटोफोकस f/1.79 लेंस के साथ आएगा। वहीं, 2 मेगापिक्सल कैमरा के साथ f/2.4 लेंस, 2 मेगापिक्सल के तीसरे कैमरे के साथ 25 एमएम मैक्रो लेंस और लो-लाइट वीडियो सेंसर f/1.8 लेंस के साथ आएगा। सेल्फी के लिए कंपनी 16 मेगापिक्सल का कैमरा देगी।

इनफिनिक्स नोट 7 में 128 जीबी स्टोरेज मिलेगी। ज़रूरत पड़ने पर 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो यूएसबी, एफएम रेडियो और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। इसके अलावा फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.95 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी70

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1640 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 0.3-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Infinix, Infinix Note 7, Infinix Note 7 Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  7. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  8. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  9. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  10. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.