Infinix HOT 70 लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ जानें कैसे हैं फीचर्स और कीमत

Infinix HOT 70 स्मार्टफोन इंडोनेशिया के बाजार में लॉन्च हो गया है।

Infinix HOT 70 लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ जानें कैसे हैं फीचर्स और कीमत

Photo Credit: Infinix

Infinix Hot 70 में 6.78 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिलती है।

ख़ास बातें
  • Infinix Hot 70 में 6.78 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिलती है।
  • Infinix Hot 70 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Infinix Hot 70 में 6000mAh की बैटरी मिलती है।
विज्ञापन

Infinix ने इंडोनेशिया के बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Infinix HOT 70 लॉन्च कर दिया है। यह फोन ऑक्टा कोर मीडियाटेक हेलियो G100 अल्टीमेट प्रोसेसर से लैस है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।  यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग से लैस किया गया है। यहां हम आपको Infinix HOT 70 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Infinix HOT 70 Price

Infinix HOT 70 के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,199,000 IDR (लगभग 11,785 रुपये), 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,199,000 RP (लगभग 17,550 रुपये) और 6GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,399,000 IDR (लगभग 18,250 रुपये) है।

Infinix Hot 70 Specifications

Infinix Hot 70 में 6.78 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1576 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 700 निट्स हाई ब्राइटनेस है। इस फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक हेलियो G100 अल्टीमेट 6nm प्रोसेसर के साथ आर्म माली-G57 MC2 दिया है। इस फोन में 6GB / 8GB LPDDR4X RAM और 128GB / 256GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर  बेस्ड XOS 16 के साथ आता है। यह फोन सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और आईआर ब्लास्टर से लैस है। इस फोन में 6000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Hot 70 के रियर में f/1.85 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 167.92 मिमी, चौड़ाई 79.12 मिमी, मोटाई 7.49 मिमी और वजन 195 ग्राम है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग से लैस किया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, 2×2 एमआईएमओ सपोर्ट, ब्लूटूथ 5.4 और जीएनएसएस शामिल है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के Ai कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »