Infinix की Note 40 Pro 5G सीरीज अगले महीने होगी भारत में लॉन्च

इन स्मार्टफोन्स के देश में लॉन्च होने वाले वेरिएंट्स में कंपनी की नई FastCharge 2.0 टेक्नोलॉजी होगी

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 मार्च 2024 19:58 IST
ख़ास बातें
  • इस सीरीज में Infinix Note 40 Pro+ 5G और Note 40 Pro 5G शामिल हैं
  • इनमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7020 SoC दिया गया है
  • Infinix Note 40 Pro 5G में 5,000 mAh की बैटरी है

इन स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7020 SoC दिया गया है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में से एक Infinix की  Note 40 Pro 5G अगले महीने देश में लॉन्च की जाएगी। इस सीरीज में Infinix Note 40 Pro+ 5G और Note 40 Pro 5G शामिल हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में इन स्मार्टफोन्स को कुछ इंटरनेशनल मार्केट्स में पेश किया गया था। इनमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7020 SoC दिया गया है। 

ई-कॉमर्स साइट Flipkart ने Infinix Note 40 Pro 5G सीरीज के लिए एक माइक्रोसाइट बनाई है जिस पर इसके अगले महीने लॉन्च की जानकारी दी गई है। इन स्मार्टफोन्स के देश में लॉन्च होने वाले वेरिएंट्स में कंपनी की नई FastCharge 2.0 टेक्नोलॉजी होगी। यह 20 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इस सीरीज के Note 40 Pro+ 5G को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर मॉडल नंबर X6851B के साथ देखा गया है। Infinix Note 40 Pro 5G का प्राइस 289 डॉलर (लगभग 24,000 रुपये) और Note 40 Pro+ 5G का 309 डॉलर (लगभग 25,000 रुपये) से शुरू होता है। 
Advertisement

इन दोनों स्मार्टफोन्स में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट और 3x जूम के साथ 108 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा वाली ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। इनमें फ्रंट पर सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Infinix Note 40 Pro 5G में 5,000 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड और 20 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है और Note 40 Pro+ 5G की 4,600 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 20 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

पिछले वर्ष Infinix Zero 30 5G को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा 60 fps की वीडियो रिकॉर्डिंग 4K रिजॉल्यूशन के साथ है। कंपनी ने यह फीचर इस सेगमेंट में पहली बार मिलने का दावा किया था। Infinix Zero 30 5G में दोनों साइड पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन है। इसका 6.78 इंच कर्व्ड 10-बिट AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट, 360 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 950 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ है। पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन मार्केट की मिड-रेंज में Infinix की बिक्री बढ़ी है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2436x1080 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2436x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  2. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  3. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  4. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  9. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  10. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.