Motorola 3 अप्रैल को लॉन्च करेगी नया स्मार्टफोन, जानें सबकुछ

Motorola अब 3 अप्रैल को एक नया स्मार्टफोन पेश करने वाला है।

Motorola 3 अप्रैल को लॉन्च करेगी नया स्मार्टफोन, जानें सबकुछ

Photo Credit: Motorola

Motorola Edge 40 Pro में 6.7 इंच की डिस्प्ले होगी।

ख़ास बातें
  • Motorola Edge 50 Pro रिफ्रेश रेट के साथ कर्व्ड 6.7 इंच की डिस्प्ले होगी।
  • Motorola Edge 50 Pro में 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा के साथ आता है।
  • Motorola Edge 50 Pro में Snapdragon 8 Gen 3 SoC प्रोसेसर मिल सकता है।
विज्ञापन
Motorola अब 3 अप्रैल को एक नया स्मार्टफोन पेश करने वाला है। Motorola ने हाल ही में Moto G (2024) और Moto G Power 5G (2024) को पेश किया था। कंपनी ने देश में एक लॉन्च इवेंट को टीज किया है लेकिन कोई और जानकारी नहीं दी है। संभावना है कि यह कथित Motorola Edge 50 Pro  स्मार्टफोन हो सकता है। हालांकि, इस मॉडल की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

'सेव द डेट' हेडर के साथ एक प्रेस नोट में Motorola इंडिया ने 3 अप्रैल के इवेंट की घोषणा की है, जहां हम आर्ट और इंटेलिजेंस देखेंगे। यह इवेंट नई दिल्ली में होने वाला है। नोट में कोई ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है लेकिन उम्मीद है कि यह एक नया फोन लॉन्च होगा। कंपनी ने कहा कि "ज्यादा जानकारी और इंवीटेशन जल्द ही दिया जाएगा।

अनुमान लगाया जा रहा है कि आगामी लॉन्च Motorola Edge 50 Pro होगा। कंपनी का टीजर "आर्ट" और "इंटेलिजेंस" पर जोर देता है। यह माना जा सकता है कि स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सपोर्ट वाले कई फीचर्स शामिल होने की उम्मीद है। Motorola ने हाल ही में चीन में Moto X50 Ultra के आगामी लॉन्च को "AI मोबाइल फोन" के तौर टीज किया है। उस मॉडल के चीन के बाहर Motorola Edge 50 Pro के तौर लॉन्च होने की उम्मीद है।

Motorola Edge 50 Pro के बारे में जानकारी हाल ही में इसके डिजाइन और कलर ऑप्शन समेत लीक हुए हैं। फोन के ब्लैक, पर्पल और व्हाइट कलर ऑप्शन में लॉन्च होने की उम्मीद है, व्हाइट ऑप्शन में पत्थर जैसा पैटर्न नजर आएगा। वेरिएंट को ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट और फॉक्स लेदर फिनिश के साथ देखा गया था। गौरतलब है कि लीक हुए रेंडर्स में फोन की लॉक स्क्रीन पर 3 अप्रैल की तारीख थी। इसलिए यह अनुमान लगाया गया कि मॉडल उसी दिन लॉन्च हो सकता है।

Motorola Edge 50 Pro को अमेरिका में Motorola Edge+ (2024) के तौर पर लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। ऐसा कहा जाता है कि यह 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ कर्व्ड 6.7 इंच की डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा के साथ आता है, जिसमें 13mm वाइड-एंगल कैमरा और 6x जूम के साथ 73mm टेलीफोटो शूटर भी शामिल होने की संभावना है। स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 3 SoC प्रोसेसर मिल सकता है, जिसे 12GB RAM के साथ लिंक किया गया है। इसमें 125W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  6. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  8. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  9. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  10. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »