50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस Infinix Note 12i लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस

Infinix Note 12i की कीमत केन्या में KES 20,500 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से 13,697 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात की जाए तो यह Sunset Golden, Jewel Blue और Force Black में उपलब्ध है।

50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस Infinix Note 12i लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस

Photo Credit: Infinix

Infinix Note 12i में 6.82 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Infinix Note 12i में 6.82 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Infinix Note 12i की कीमत 13,697 रुपये है।
  • Infinix Note 12i में MediaTek Helio G85 चिपसेट दिया गया है।
विज्ञापन
Infinix ने केन्या में अपना नया स्मार्टफोन Infinix Note 12i लॉन्च कर दिया है। बीते महीने Infinix ने Infinix Note 12 स्मार्टफोन की घोषणा की थी। 6.82 इंच की IPS LCD डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा और MediaTek Helio G85 चिपसेट वाले इस स्मार्टफोन में धाकड़ फीचर्स दिए गए हैं। Note 12 की तुलना में 12i कम स्पेसिफिकेशन से लैस है। हालांकि दोनों स्मार्टफोन में एक जैसा डिजाइन दिया गया है। यहां हम आपको Note 12i के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Infinix Note 12i के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Infinix Note 12i में 6.82 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसमें वाटरड्रॉप नोच दिया गया है। यह डिस्प्ले HD+ रेजोल्यूशन, 20.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90Hz रिफ्रेश रेट जनरेट करती है। प्रोसेसर की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G85 चिपसेट दिया गया है। स्टोरेज की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 4GB RAM, 3GB वर्चुअल रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन Android 12 OS पर बेस्ड XOS 10.6 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में ड्यूल एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन में f/1.6 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और AI लेंस दिया गया है। रियर कैमरों में अल्ट्रा नाइट मोड, पोर्ट्रेट मोड, पैनोरमा, एचडीआर, पीडीएफ और 2K वीडियो पर 30fps तक रिकॉर्ड करने की क्षमता जैसे फीचर्स दिए गए हैं। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W रैपिड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ऑडियो सिस्टम की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में DTS ऑडियो सपोर्ट के साथ ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इस स्मार्टफोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक सिस्टम दिया गया है।
 

Infinix Note 12i की कीमत और कलर ऑप्शन


कीमत की बात की जाए तो Infinix Note 12i की कीमत केन्या में KES 20,500 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से 13,697 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात की जाए तो यह Sunset Golden, Jewel Blue और Force Black में उपलब्ध है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी85
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »