• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 50MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ Infinix Note 11 और Infinix Note 11S भारत में लॉन्च, जानें प्राइस ...

50MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ Infinix Note 11 और Infinix Note 11S भारत में लॉन्च, जानें प्राइस ...

Infinix Note 11 मीडियाटेक हीलियो जी88 प्रोसेसर से लैस है, जबकि Infinix Note 11S फोन मीडियाटेक हीलियो जी96 प्रोसेसर से लैस है। यह फोन 5,000 एमएएच की बैटरी से लैस है, जिसके साथ 33 वॉट फास्ट चार्जिंग मौजूद है।

50MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ Infinix Note 11 और Infinix Note 11S भारत में लॉन्च, जानें प्राइस ...
ख़ास बातें
  • Infinix Note 11S की सेल 20 दिसंबर से शुरू होगी
  • Infinix Note 11 की सेल 23 दिसंबर से शुरू होगी
  • दोनों फोन में मौजूद है 5,000 एमएएच की बैटरी
विज्ञापन
Infinix Note 11 और Infinix Note 11S स्मार्टफोन्स को भारत में आज सोमवार को लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आते हैं। वनीला इनफिनिक्स नोट 11 में एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो कि वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच के साथ आता है। इनफिनिक्स नोट 11एस फोन में आईपीएस डिस्प्ले के साथ होल-पंच कटआउट दिया गया है। इनफिनिक्स नोट 11 मीडियाटेक हीलियो जी88 प्रोसेसर से लैस है, जबकि इनफिनिक्स नोट 11एस फोन मीडियाटेक हीलियो जी96 प्रोसेसर से लैस है। यह फोन 5,000 एमएएच की बैटरी से लैस है, जिसके साथ 33 वॉट फास्ट चार्जिंग मौजूद है।
 

Infinix Note 11, Note 11S price in India, availability

Infinix Note 11 की कीमत भारत में 11,999 रुपये सेट की गई है, जिसमें फोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। इस फोन में तीन कलर ऑप्शन मिलते हैं, जो है सेलेस्टियल स्नो, ग्लेशियर ग्रीन और ग्रेफाइट ब्लैक। यह फोन खरीद के लिए 23 दिसंबर से Flipkart पर उपलब्ध होगा।

Infinix Note 11S की कीमत भारत में 12,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें फोन का 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। इस फोन में भी तीन कलर ऑप्शन मिलते हैं, जो है हेज़ ग्रीन, मिथ्रिल ग्रे और सिम्फनी सियान। यह फोन खरीद के लिए 20 दिसंबर से खरीद के लिए उपलब्ध होगा।  
 

Infinix Note 11 specifications

Infinix Note 11 फोन एंड्रॉयड 11 आधारित XOS 10 पर काम करता है। इसमें 6.7 इंच की फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 180 हर्ट्ज़ टच सैम्पलिंग रेट मौजूद है। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक हीलियो जी88 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। डिवाइस में स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है।

Infinix Note 11 में फोटोग्राफी के लिए f/1.6 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ लेंस और AI लेंस दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। स्मार्टफोन में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है और यह एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर से लैस है।

फोन में 5,000mAh की बैटरी है जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी एलटीई, वाई-फाई और ब्लूटूथ वी5 मौजूद है।
 

Infinix Note 11S specifications

डुअल सिम (नैनो) इनफिनिक्स नोट 11एस स्मार्टफोन Android 11 आधारित XOS 10 पर काम करता है। इसमें 6.95-इंच full-HD+ (1,080x2,460 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक हीलियो जी96 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी तक रैम मौजूद है। फोन की स्टोरेज 128 जीबी है। माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए फोन की स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है, जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। इनफिनिक्स नोट 11एस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी विकल्प की बात करें, तो इसमें 4जी वीओएलटीई, Wi-Fi 5, ब्लूटूथ 5.2, डीटीएस ऑडियो वाले डुअल स्पीकर, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 हेडफोन जैक मौजूद है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और यह एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर जैसे सेंसर के साथ आता है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Crisp AMOLED display
  • Stereo speakers
  • Useful software features
  • कमियां
  • Sub-par camera performance
  • Spammy notifications from stock apps
डिस्प्ले6.70 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2MP + AI Lens
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5,000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1,080x2,400 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.95 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी96
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2460 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  2. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  3. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  4. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  5. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  8. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  9. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  10. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »