• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 160W चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च होगा Infinix का नया फोन, कंपनी ने टीज़ कर दी जानकारी

160W चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च होगा Infinix का नया फोन, कंपनी ने टीज़ कर दी जानकारी

Infinix India ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक टीज़र वीडियो साझा की है, जिसमें 160 वॉट चार्जिंग क्षमता वाले फोन के संकेत मिलते हैं। इस टीज़र में एक फोन की छवि देखी जा सकती है, जो कि चार्जिंग पर लगा है। साथ ही फोन के डिस्प्ले पर बड़ा-बड़ा 160W लिखा दिख रहा है।

160W चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च होगा Infinix का नया फोन, कंपनी ने टीज़ कर दी जानकारी
ख़ास बातें
  • Infinix के इस अज्ञात फोन का कथित रेंडर हो चुका है लीक
  • फिलहाल फोन के नाम की जानकारी सामने नहीं आई है
  • इनफिनिक्स का हाई-एंड फ्लैगशिप फोन हो सकता है
विज्ञापन
Infinix जल्द ही 160W चार्जिंग क्षमता वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है, जिसकी जानकारी खुद कंपनी ने अपने ट्विटर हैंडल द्वारा दी। बता दें, पिछले कुछ समय से इनफिनिक्स का यह अज्ञात फोन खबरों में बना हुआ है। पहले सामने आ चुकी खबरों के जानकारी मिली थी कि कंपनी जल्द ही 160 वॉट चार्जिंग सपोर्ट के साथ अपना नया फोन लॉन्च करेगी। वहीं, अब खुद कंपनी ने इस फोन को टीज़ कर दिया है। बता दें, अब-तक फ्लैगशिप स्तर के फोन में ही 120 वॉट चार्जिंग क्षमता दी जा रही हैं।

Infinix India ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक टीज़र वीडियो साझा की है, जिसमें 160 वॉट चार्जिंग क्षमता वाले फोन के संकेत मिलते हैं। इस टीज़र में एक फोन की छवि देखी जा सकती है, जो कि चार्जिंग पर लगा है। साथ ही फोन के डिस्प्ले पर बड़ा-बड़ा 160W लिखा दिख रहा है। इससे उन खबरों को बल मिलता है, जिसमें कहा गया था कि इनफिनिक्स का आगामी स्मार्टफोन 160 वॉट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दस्तक देगा।
 

हालांकि, इस स्मार्टफोन को नाम क्या होगा और इससे कब तक पर्दा उठाया जाएगा... इस संबंध में किसी प्रकार की जानकारी अभी आधिकारिक रूप से सार्वजनिक नहीं की गई है। 160 वॉट चार्जिंग क्षमता के साथ यह तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह कंपनी का हाई-एंड फ्लैगशिप स्तर का स्मार्टफोन होगा।

बता दें, 120 वॉट चार्जिंग क्षमता के साथ 4,000 एमएएच बैटरी को फुल चार्ज होने में 15 मिनट का समय लगता है। वहीं, 160वॉट चार्जिंग क्षमता के साथ आप महज 10 मिनट में फोन को फुल चार्ज कर सकते हैं।  

गौरतलब है कि कुछ समय पहले कुछ रिपोर्ट्स में इस अज्ञात फोन के कथित रेंडर्स भी सामने आ चुके हैं। इन रेंडर्स में फोन का डिज़ाइन देखा जा सकता है, जो कि होल-पंच कटआउट, स्लिम बेजल्स और बिल्कुल घुमावदार किनारों के साथ मौजूद है। फोन के बैक पैनल पर "NOW" ब्रांडिंग देखी जा सकती है, वहीं कॉर्नर पर Infinix लिखा हुआ है।''
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ईरान के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज पर अमेरिका ने लगाया बैन
  2. Tata Motors के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर 2.75 लाख रुपये तक के डिस्काउंट का ऑफर
  3. Jio, Airtel की छुट्टी! Vi लाई 365 दिनों तक 2GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, Free JioHotstar, Amazon Prime वाला धांसू प्लान
  4. चिलचिलाती गर्मी में स्मार्टफोन बैटरी को फटने से बचाएंगी ये स्मार्ट ट्रिक्स!
  5. फोन नहीं, ये पावरबैंक हैं! 10000mAh तक बैटरी के साथ 2026 के सबसे पावरफुल स्मार्टफोन्स की देखें लिस्ट
  6. OnePlus Ace 7 में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी, Snapdragon 8 Gen 6 चिपसेट
  7. Vivo लेटेस्ट फोन V70 Lite लॉन्च हुआ 6500mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  8. OnePlus Turbo 6X, Turbo 6X Pro लॉन्च से पहले खुलासा, 8000mAh बैटरी, 50MP कैमरा से होंगे लैस!
  9. Rogbid SR15 Ultra स्मार्ट रिंग हुई लॉन्च, बिल्ट-इन डिस्प्ले, 30 दिन तक है बैटरी! जानें कीमत
  10. 20 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का यह धांसू फोन, 50MP 3 कैमरा से लैस!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »