Infinix Hot 9 और Infinix Hot 9 Pro भारत में आज होंगे लॉन्च, ये हो सकती हैं खूबियां

Infinix Hot 9 और Infinix Hot 9 Pro को भारत में दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। इनफिनिक्स के दोनों नए फोन के टीज़र फ्लिपकार्ट भी जारी हो चुके हैं, जिससे पता चलता है कि इनफिनिक्स हॉट 9 और इनफिनिक्स हॉट 9 प्रो की सेल Flipkart के जरिए होगी।

Infinix Hot 9 और Infinix Hot 9 Pro भारत में आज होंगे लॉन्च, ये हो सकती हैं खूबियां

Infinix Hot 9 Series क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 5000mAh बैटरी से होगी लैस

ख़ास बातें
  • Infinix Hot 9 और Hot 9 Pro में होगा क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और 5,000mAh बैटरी से लैस आएंगे दोनों इनफिनिक्स फोन
  • आज दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होंगे इनफिनिक्स हॉट 9 और हॉट 9 प्रो
विज्ञापन
Infinix Hot 9 और Infinix Hot 9 Pro भारत में आज दोपहर 12 बजे लॉन्च होंगे। इन दोनों स्मार्टफोन के भारत में लॉन्च होने की जानकारी कंपनी पहले ही अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दे चुकी थी। यह भी पुष्टी हो चुकी है कि दोनों इनफिनिक्स फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप और होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन से लैस आएंगे। अब तक Infinix ने दोनों फोन की कीमत या कॉन्फिगरेशन की जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन जाहिर है कुछ ही घंटों बाद Infinix Hot 9 सीरीज़ की सभी जानकारियों का खुलासा हो जाएगा।
 

Infinix Hot 9 series India launch details

इनफिनिक्स हॉट 9 और इनफिनिक्स हॉट 9 प्रो को भारत में दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। दोनों फोन की कीमत का अंदाज़ा फिलहाल नहीं दिया गया है। इनफिनिक्स के दोनों नए फोन के टीज़र फ्लिपकार्ट भी जारी हो चुके हैं, जिससे पता चलता है कि Infinix Hot 9 और Infinix Hot 9 Pro की सेल Flipkart के जरिए होगी। टीज़र पेज में इनफिनिक्स हॉट 9 प्रो एक टीस-इश रंग विकल्प और इनफिनिक्स हॉट 9 को गुलाबी रंग में दिखाया गया है।

याद दिला दें कि Infinix Hot 9 को इंडोनेशिया में मार्च 2020 में लॉन्च किया गया था, हालांकि भारत में यह फोन एक नए वेरिएंट के रूप में लॉन्च हो सकता है। दूसरी ओर, Infinix Hot 9 Pro भारत में अपनी ग्लोबल शुरुआत करेगा।
 

Infinix Hot 9 specifications

इनफिनिक्स हॉट 9 इंडिया वेरिएंट ट्रिपल एलईडी फ्लैश के साथ एक क्वाड रियर कैमरा सेटअप लेकर आएगा। कैमरा सेटअप में 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल होगा। चौथा कैमरा कम रोशनी वाला सेंसर बताया गया है। इसमें 5,000mAh की बैटरी और बैक में एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी शामिल होगा।
 

Infinix Hot 9 Pro Specifiactions

इनफिनिक्स हॉट 9 प्रो में 6.6-इंच का एचडी+ डिस्प्ले है और यह नॉन-प्रो वेरिएंट की तरह ही क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा। हालांकि, इसका प्राइमरी कैमरा 48-मेगापिक्सल सेंसर होगा, साथ में डेप्थ सेंसर, मैक्रो कैमरा और लो-लाइट सेंसर होंगे। Infinix Hot 9 Pro में क्वाड-एलईडी फ्लैश भी शामिल होगा। यह 5,000mAh की बैटरी के साथ आएगा और इसमें भी रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »