• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Infinix Hot 70 Pro भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ

Infinix Hot 70 Pro भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ

Infinix ने आज भारतीय बाजार में नया फोन Infinix Hot 70 Pro 5G लॉन्च कर दिया है।

Infinix Hot 70 Pro भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ

Photo Credit: Infinix

Infinix Hot 70 Pro 5G में 6.76 इंच की पंच-होल डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Infinix Hot 70 Pro 5G में 6.76 इंच की पंच-होल डिस्प्ले दी गई है।
  • Infinix Hot 70 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Infinix Hot 70 Pro 5G में 6,000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

Infinix ने आज भारतीय बाजार में नया फोन Infinix Hot 70 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। इनफिनिक्स के इस फोन के रियर में एक्टिव मैट्रिक्स क्यूब एलीमेंट दिया गया है जो कि इंट्रैक्टिव फीचर्स के साथ नोटिफिकेशन दिखा सकता है। Hot 70 Pro 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 5G चिपसेट दिया गया है। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Infinix Hot 70 Pro 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Infinix Hot 70 Pro Price

Infinix Hot 70 Pro 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹22,999 है। यह फोन 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट में भी उपलब्ध होगा। हालांकि,  यह शुरुआती कीमत और इसमें बैंक ऑफर भी शामिल है। कंपनी इसके साथ 9 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई का ऑफर भी प्रदान करेगी। Hot 70 Pro 5G को ई-कॉमर्स साइट Flipkart और देश भर के रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। यह फोन सिल्क ग्लो पर्पल, डाइव ब्लू, थर्मो ऑरेंज और मिराज ग्रीन में आता है।

Infinix Hot 70 Pro 5G Features & Specifications

Infinix Hot 70 Pro 5G में 6.76 इंच की पंच-होल डिस्प्ले दी गई है, जिसका फुल HD+ रेजोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट, स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 91.86 प्रतिशत, टच सैंपलिंग रेट 240Hz और HBM ब्राइटनेस 910 निट्स तक है। डिस्प्ले में आई-केयर फीचर और मोशन सिकनेस रिलीफ भी शामिल है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 5G चिपसेट के साथ Mali-G57 GPU दिया गया है। Infinix का दावा है कि यह पॉपुलर गेम्स में 90fps तक गेमिंग को सपोर्ट करता है। इस फोन में UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज है। Hot 70 Pro 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड XOS 16 पर चलता है। कंपनी 3 बड़े ओएस अपग्रेड और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Hot 70 Pro 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कैमरा 2X लॉसलेस जूम, AI लाइव फोटो, AI इरेजर, AI एक्सटेंडर और वन-टैप व्लॉग मोड का सपोर्ट करता है। इस फोन की खास बात इसके रियर हिस्से पर दिया गया एक्टिव मैट्रिक्स क्यूब (AMC) है। यह इनकमिंग कॉल, मैसेज, चार्जिंग, कम बैटरी, कैमरा, वीडियो, काउंटडाउन और मौसम से जुड़े अलर्ट के लिए विजुअल इफेक्ट दिखा सकता है। यह फीचर स्टार्ट-अप, म्यूजिक प्लेबैक और गेमिंग के दौरान एम्बिएंट लाइटिंग इफेक्ट भी दिखा सकता है। इस फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह लगभग 25 मिनट में 50 प्रतिशत और करीब 63 मिनट में पूरी तरह चार्ज हो सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »