Infinix Hot 20 5G स्मार्टफोन सीरीज 1 दिसंबर को भारत में होगी लॉन्च

इस सीरीज में हाल ही में इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किए गए Infinix Hot 20 5G और Hot 20 Play शामिल हो सकते हैं

Infinix Hot 20 5G स्मार्टफोन सीरीज 1 दिसंबर को भारत में होगी लॉन्च

इन स्मार्टफोन्स की बिक्री Flipkart के जरिए की जाएगी

ख़ास बातें
  • इस सीरीज में Infinix Hot 20 5G और Hot 20 Play शामिल हो सकते हैं
  • कंपनी ने इन स्मार्टफोन के भारत में प्राइस की जानकारी नहीं दी है
  • इनकी बिक्री फ्लिपकार्ट के जरिए की जाएगी
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड Infinix की स्मार्टफोन्स की Hot 20 5G सीरीज 1 दिसंबर को भारत में लॉन्च होगी। इस ब्रांड की मालिक Transsion Holdings ने अपने सोशल मीडिया चैनल पर यह जानकारी दी है। इस सीरीज में हाल ही में इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किए गए Infinix Hot 20 5G और Hot 20 Play शामिल हो सकते हैं। Infinix Hot 20 5G में MediaTek Dimensity 810 SoC और Hot 20 Play में MediaTek Helio G37 SoC हैं।

कंपनी के Twitter एकाउंट पर नई स्मार्टफोन सीरीज के बारे में टीजर शेयर किया गया है। इन स्मार्टफोन्स की बिक्री Flipkart के जरिए की जाएगी। Infinix Hot 20 5G के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले मॉडल को हाल ही में चुनिंदा देशों में लॉन्च लगभग 180 डॉलर के प्राइस पर लॉन्च किया गया था। Infinix Hot 20 Play के प्राइस के बारे में जानकारी नहीं मिली है। 

Infinix Hot 20 5G के स्पेसिफिकेशंस

यह एंड्रॉयड 12-बेस्ड  XOS 10.6 पर चलता है और इसमें 6.6 इंच फुल-HD+ डिस्प्ले और 120Hz का रिफ्रेश रेट है। इसमें MediaTek Dimensity 810 SoC प्रोसेसर दिया गया है। इसके डुअल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसकी बैटरी 5,000mAh की है और 18W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। 

Infinix Hot 20 Play के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 6.82 इंच HD+ (720 x 1,640 पिक्सल) IPS LCD डिस्प्ले और 90Hz का रिफ्रेश रेट है। इसमें ऑक्टाकोर MediaTek Helio G37 SoC प्रोसेसर 4GB RAM और अधिकतम 128GB की स्टोरेज के साथ है। इसके डुअल रियर कैमरा में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा। इसमें 8 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिया गया है। Infinix Hot 20 Play में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसमें 6,000mAh बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। 

पिछले महीने इंटरनेशनल मार्केट में Infinix Zero Ultra 5G लॉन्च किया गया था। इसमें 180W थंडर चार्ज, 120Hz वाटरफॉल डिस्प्ले और 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर दिया गया है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें MediaTek Dimensity 920 SoC है। इसका प्राइस 256GB के स्टोरेज वेरिएंट के लिए लगभग 520 डॉलर है। Infinix ने इस स्मार्टफोन को 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया है, जिसमें 5GB तक RAM को बढ़ाया जा सकता है। 

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Sharp 120Hz refresh rate display
  • Good battery life
  • 3.5mm headphone jack
  • Radio app available
  • कमियां
  • Loaded with bloatware
  • Software has a learning curve
  • Camera performance is subpar
  • Charging is relatively slow
  • Speaker is not loud enough
डिस्प्ले6.60 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 810
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  2. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  3. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  4. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  7. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  8. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  9. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  2. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  3. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  4. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  5. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  7. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  8. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  9. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  10. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »