4GB RAM + 64GB स्टोरेज के साथ Infinix Hot 11, Hot 11S फोन भारत में लॉन्च, कीमत Rs 8,999 से शुरू...

इनफिनिक्स हॉट 11 स्मार्टफोन चार कलर ऑप्शन में आता है, वहीं इनफिनिक्स हॉट 11एस फोन तीन कलर ऑप्शन में आता है। दोनों ही स्मार्टफोन Android 11 आधारित XOS 7.6 पर काम करते हैं। इनफिनिक्स हॉट11एस फोन में 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले दिया गया है।

4GB RAM + 64GB स्टोरेज के साथ Infinix Hot 11, Hot 11S फोन भारत में लॉन्च, कीमत Rs 8,999 से शुरू...
ख़ास बातें
  • Infinix Hot 11 फोन मीडियाटेक हीलियो जी70 प्रोसेसर से लैस है
  • Infinix Hot 11S मीडियाटेक हीलियो जी88 प्रोसेसर से लैस
  • दोनों फोन में 4 जीबी रैम मिलता है
विज्ञापन
Infinix Hot 11 और Infinix Hot 11S स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन नई Infinix Hot 11 सीरीज़ लाइनअप के लेटेस्ट फोन हैं। दोनों ही Infinix स्मार्टफोन 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन में आते हैं, लेकिन दोनों के प्रोसेसर अलग-अलग हैं। जहां वनीला इनफिनिक्स हॉट 11 स्मार्टफोन चार कलर ऑप्शन में आता है, वहीं इनफिनिक्स हॉट 11एस फोन तीन कलर ऑप्शन में आता है। दोनों ही स्मार्टफोन Android 11 आधारित XOS 7.6 पर काम करते हैं। इनफिनिक्स हॉट11एस फोन में 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले दिया गया है।
 

Infinix Hot 11, Infinix Hot 11S price in India, availability

वनीला Infinix Hot 11 स्मार्टफोन की कीमत भारत में 8,999 रुपये तय की गई है, वहीं Infinix Hot 11S की कीमत 10,999 रुपये है। दोनों ही फोन खरीद के लिए Flipkart पर उपलब्ध हैं। इनफिनिक्स हॉट 11 फोन 7 डिग्री पर्पल, इमराल्ड ग्रीन, पोलर ब्लैक और सिल्वर वेब कलर ऑप्शन में आता है। वहीं, दूसरी ओर इनफिनिक्स हॉट 11एस फोन 7 डिग्री पर्पल, ग्रीन वेब और पोलर ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

इनफिनिक्स हॉट 11एस फोन की सेल 21 सितंबर से शुरू होगी, वहीं इनफिनिक्स हॉट 11 की सेल का फिलहाल ऐलान नहीं किया गया है। दोनों ही स्मार्टफोन पर 1 साल की वॉरंटी और 6 महीने तक की एक्सेसरीज़ वॉरंटी मिल रही है।
 

Infinix Hot 11 specifications

डुअल सिम (नैनो) इनफिनिक्स हॉट 11 फोन Android 11 आधारित  XOS 7.6 पर काम करता है। इसमें 6.6-इंच full-HD+ (1,080x2,408 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और 500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इसके अलावा, फोन में मीडियाटेक हीलियो जी70 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी LPDDR4 रैम और 64 जीबी स्टोरेज मौजूद है। माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए फोन की स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।    

फोटोग्राफी के लिए इनफिनिक्स हॉट 11 फोन में 13 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसके साथ क्वाड-एलईडी फ्लैश मौजूद है।  सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जिसके साथ डुअल-एलईडी फ्लैश मौजूद है। फोन की बैटरी 5,200 एमएएच की है, जिसके साथ 10 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन का डायमेंशन 164.7x76.2x8.9mm और भार 201 ग्राम है।
 

Infinix Hot 11S specifications

डुअल सिम (नैनो) इनफिनिक्स हॉट 11एस फोन Android 11 आधारित  XOS 7.6 पर काम करता है। इसमें 6.78-इंच full-HD+ (1,080x2,408 पिक्सल) LTPS एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 90Hz रिफ्रेश रेट, 20.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और NEG Dinorex T2X-1 ग्लास प्रोटेक्शन मौजूद है। इसके अलावा, फोन में मीडियाटेक हीलियो जी88 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी LPDDR4 रैम और 64 जीबी स्टोरेज मौजूद है। माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए फोन की स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।    

फोटोग्राफी के लिए इनफिनिक्स हॉट 11एस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और AI से लैस लैंस मौजूद है। रियर कैमरा के साथ क्वाड-एलईडी फ्लैश मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जिसके साथ डुअल-एलईडी फ्लैश मौजूद है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ 18 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन का डायमेंशन 168.9x77x8.82mm और भार 205 ग्राम है।

कनेक्टिविटी विकल्प में दोनों फोन वाई-फाई, 4G LTE, ब्लूटूथ वी5, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और यूएसबी ओटीजी आदि से लैस हैं। इसके अलावा, फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा, इसमें एंबिएंट लाइट सेंसर, जी-सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, जायरोस्कोप और ई-कम्पास आदि मौजूद है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.60 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी70
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1,080x2,408 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • 90Hz refresh rate display
  • Gaming performance
  • Good battery life
  • Front-facing flash
  • कमियां
  • Average cameras
  • Too many preinstalled apps
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी88
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + AI
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1,080x2,480 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  2. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  3. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  4. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  5. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  6. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  7. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  8. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  9. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  10. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »