• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Infinix Hot 10 Lite स्मार्टफोन 5,000 एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

Infinix Hot 10 Lite स्मार्टफोन 5,000 एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

कंपनी के अनुसार, Infinix Hot 10 Lite की कीमत नाइजीरिया में NGN 45,400 (लगभग 8,700 रुपये) है, जबकि घाना में यह कीमत GHS 599 (लगभग 7,600 रुपये) है।

Infinix Hot 10 Lite स्मार्टफोन 5,000 एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

Infinix Hot 10 Lite में मिलेंगे चार कलर ऑप्शन

ख़ास बातें
  • Infinix Hot 10 Lite में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • मीडियाटेक हीलियो ए20 प्रोसेसर से लैस है इनफिनिक्स हॉट 10 लाइट
  • फोन में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है
विज्ञापन
Infinix Hot 10 Lite स्मार्टफोन को अफ्रीका में लॉन्च कर दिया गया है। जहां कल 29 सितंबर को स्मार्टफोन का लाइट वर्ज़न लॉन्च किय गया है, वहीं इस फोन का स्टैंडर्ड मॉडल पिछले ही दिनों पाकिस्तान में लॉन्च किया गया था। इनफिनिक्स हॉट 10 लाइट फोन मीडियाटेक हीलियो ए20 प्रोसेसर से लैस है। इस फोन में आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5,000 एमएएच की बैटरी प्राप्त होगी। इसके अलावा फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनिंग व फेस लॉक जैसे सिक्योरिटी फीचर्स भी दिए गए हैं। इनफिनिक्स हॉट 10 लाइट फो का सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का दिया गया है, जो कि Infinix Hot 10 में बी मौजूद है।
 

Infinix Hot 10 Lite price

कंपनी की वेबसाइट पर स्मार्टफोन लिस्टिंग के अनुसार, Infinix Hot 10 Lite स्मार्टफोन 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन में पेश किया गया है। लिस्टिंग के मुताबिक इस स्मार्टफोन में खरीद के लिए चार कलर ऑप्शन दिए जाएंगे। हालांकि, चारों रंगों के नाम का उल्लेख फिलहाल नहीं किया गया है। शेड की बात करें, तो यह फोन ब्लैक, पर्पल और ब्लू के दो वेरिएंट में दिखा है। कंपनी के अनुसार, इनफिनिक्स हॉट 10 लाइट की कीमत नाइजीरिया में NGN 45,400 (लगभग 8,700 रुपये) है, जबकि घाना में यह कीमत GHS 599 (लगभग 7,600 रुपये) है।
 
 
 
 

Infinix Hot 10 Lite specifications

डुअल-सिम (नैनो) इनफिनिक्स हॉट 10 लाइट एंड्रॉयड 10 (गो एडिशन) पर काम करता है। इसमें 6.6 इंच आईपीएस डिस्प्ले के साथ 720x1,600 पिक्सल रिजॉल्यूशन मौजूद होगा। इसके अलावा यह फोन मीडियाटेक हीलियो ए20 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम से लैस होगा। वहीं, फोन में 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी जाएगी, जिसके माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटो व वीडियो के लिए स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का होगा, इसके साथ दो QVGA सेंसर मौजूद होंगे। सेल्फी के लिए इस हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद होगा। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, कंपनी का दावा है कि यह 33 घंटे का टॉक-टाइम प्रदान करती है। फिंगरप्रिंट स्कैनर को फोन के पिछले हिस्से पर स्थित किया गया है। इसके अलावा फोन में फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें, तो इनफिनिक्स हॉट 10 लाइट फोन में 3.5mm हेडफोन जैक, वाई-फाई 5 और ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo से मालामाल होगा Samsung! सैमसंग की जेब में क्यों जा रहे ₹20,000 प्रति फोन?
  2. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  3. iPhone 18 Pro आते ही Samsung Galaxy S26 सीरीज हो रही है महंगी? ₹20 हजार तक बढ़ेंगे दाम
  4. Xiaomi का नया Air Purifier 6C हवा साफ करने के साथ हटाएगा बदबू! इस कीमत में हुआ लॉन्च
  5. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  6. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
  7. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  8. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  9. 2035 तक इंसानी आबादी के 100 गुना हो जाएंगे AI एजेंट्स!
  10. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »