Infinix Gt 50 Pro Features

Infinix Gt 50 Pro Features - ख़बरें

  • Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें कीमत
    Infinix GT 50 Pro को भारत में गेमिंग स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया गया है। इसकी कीमत ₹69,999 है और यह 12GB RAM व 256GB स्टोरेज के साथ आता है। फोन में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें MediaTek Dimensity 8400 Ultimate प्रोसेसर, HydroFlow Liquid Cooling सिस्टम और गेमिंग के लिए GT Trigger बटन दिए गए हैं। फोन में 6,500mAh बैटरी, 45W वायर्ड चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है। इसके साथ कंपनी गेमिंग एक्सेसरीज का बंडल भी दे रही है।
  • Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
    डुअल SIM वाल इस स्मार्टफोन के इंटरनेशनल वर्जन में 6.78 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले (1,208 x 2,644 पिक्सल्स) 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें MediaTek Dimensity 8400 Ultimate चिपसेट और Mali-G720 MC7 GPU दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड XOS 16 पर चलता है। Infinix GT 50 Pro की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Infinix GT 50 Pro हुआ 6500mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
    Infinix GT 50 Pro आज इंडोनेशिया के बाजार में लॉन्च हो गया है। GT 50 Pro के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rp 6,999,000 (लगभग 38,295 रुपये) और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rp 7,999,000 (लगभग 43,685 रुपये) है। GT 50 Pro में 6.78 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1208 x 2644 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस है।
  • Infinix GT 50 Pro जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
    Infinix GT 50 Pro को 24 अप्रैल को चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में फ्लैट AMOLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इस गेमिंग स्मार्टफोन में दायीं साइड पर प्रेशर-सेंसेटिव शोल्डर ट्रिगर्स होंगे। इसके साथ पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए जाएंगे।
  • Infinix GT 50 Pro होगा धांसू गेमिंग फोन, यूनीक डिजाइन के साथ फीचर्स लीक
    Infinix GT 50 Pro कंपनी का अगला स्मार्टफोन होगा जिसके कुछ धांसू फीचर्स और डिजाइन सामने आ गया है। यह फोन गेमिंग फोकस्ड बताया जा रहा है जिसे कंपनी ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने इसमें हाईपरकार से प्रेरित डिजाइन का इस्तेमाल किया है।
  • 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी से लैस होगा Infinix GT 50 Pro, जानें सबकुछ
    Infinix GT 50 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा पैशनेटगीकज की एक नई रिपोर्ट में हुआ है। Infinix की GT लाइनअप गेमिंग पर बेस्ड होती है, जिसका डिजाइन भी गेमिंग जैसा ही होता है। ऐसे में GT 50 Pro भी इसी ट्रेंड को फॉलो करता है। रियर पैनल में कार्बन फाइबर जैसा डायगनोल वीव पैटर्न है और नीचे की ओर ग्रीन कलर के एलईडी क्लॉज दिए गए हैं।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »