• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Infinix GT 30 Pro के भारत में लॉन्च से पहले डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, Master Edition भी आएगा!

Infinix GT 30 Pro के भारत में लॉन्च से पहले डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, Master Edition भी आएगा!

Infinix GT 30 Pro को Blade White, Shadow Ash और Dark Flare (जो सिर्फ गेमिंग एडिशन के लिए एक्सक्लूसिव है) कलर में पेश किया गया है।

Infinix GT 30 Pro के भारत में लॉन्च से पहले डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, Master Edition भी आएगा!

Photo Credit: Infinix

ख़ास बातें
  • मलेशिया में लॉन्च हुआ Infinix GT 30 Pro
  • 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत MYR 1,299 (करीब 26,100 रुपये) है
  • 12GB+512GB की कीमत MYR 1,499 (करीब 30,150 रुपये) रखी गई है
विज्ञापन
Infinix जल्द GT सीरीज में नया स्मार्टफोन GT 30 Pro जोड़ने वाली है, जो खासतौर पर उन यूजर्स के लिए लाया गया है जो गेमिंग, हाई-परफॉर्मेंस और AI एक्सपीरियंस को एक ही डिवाइस में चाहते हैं। फोन में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 2160Hz टच सैम्पलिंग रेट मिलता है। यह डिवाइस GT 30 Pro Gaming Master Edition के साथ आ सकता है, जिसमें एक्स्ट्रा गेमिंग एसेसरीज दी गई हैं ताकि यूजर को कम्पलीट गेमिंग इकोसिस्टम का एक्सपीरियंस मिल सके। अब, एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में आने से पहले इसे मलेशिया में पेश कर दिया गया है।

Infinix GT 30 Pro को Blade White, Shadow Ash और Dark Flare (जो सिर्फ गेमिंग एडिशन के लिए एक्सक्लूसिव है) कलर में पेश किया गया है। फोन के तीन स्टोरेज वेरिएंट हैं - 8GB+256GB, 12GB+256GB और 12GB+512GB। कंपनी ने भारत में इसकी कीमत का एलान अभी नहीं किया है, लेकिन Gizmochina के मुताबिक, मलेशिया में 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत MYR 1,299 (करीब 26,100 रुपये) और 12GB+512GB की कीमत MYR 1,499 (करीब 30,150 रुपये) रखी गई है।

रिपोर्ट बताती है कि मलेशियाई वेरिएंट XOS 15 पर चलता है जो Android 15 पर बेस्ड है। इसमें 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 2160Hz टच सैम्पलिंग रेट मिलता है। पैनल में DCI-P3 वाइड कलर गैमट, 2304Hz PWM डिमिंग और TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन शामिल है। स्क्रीन को Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन और फोन को IP64 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस रेटिंग भी मिली है।

फोन में MediaTek Dimensity 8350 Ultimate प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर बेस्ड है। इसके साथ 12GB तक LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। एक्स्ट्रा 12GB वर्चुअल RAM का भी सपोर्ट है। गेमिंग के लिए इसमें XBoost गेमिंग इंजन, VC लिक्विड कूलिंग और AI-बेस्ड थर्मल कंट्रोल फीचर्स दिए गए हैं।

कैमरा सेटअप में 108MP का मेन कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस है। फ्रंट में 13MP का कैमरा दिया गया है। Infinix ने 2 साल के Android OS अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा किया है।

गेमिंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए डिवाइस में शोल्डर बटन्स, x-axis लीनियर मोटर और 120fps गेमिंग सपोर्ट दिया गया है। PUBG Mobile और MLBB जैसे गेम्स को फोन स्मूथली हैंडल करता है। बैटरी 5500mAh की है, जिसमें 45W फास्ट चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है। रिवर्स चार्जिंग के लिए भी 10W वायर्ड और 5W वायरलेस सपोर्ट दिया गया है।

GT 30 Pro Gaming Master Edition को भी पेश किया गया है, जिसके साथ कंपनी MagCharge Cooler और MagCase जैसे एसेसरीज भी दे रही है, जो एक्टिव फैन कूलिंग और थर्मल कंट्रोल के साथ आता है। यह पूरा सेटअप GT Series के बाकी प्रोडक्ट्स, XPAD GT टैबलेट, GT Buds 4 और GT Power बैंक के साथ एक कम्प्लीट गेमिंग इकोसिस्टम बनाता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  2. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  3. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  4. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  5. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  6. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  7. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  8. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  9. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  10. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »