Infinix GT 10 Pro के लॉन्च से पहले डिजाइन का खुलासा, Nothing Phone 2 के जैसा पैनल

इसमें LED लाइट्स की स्ट्रिप्स रेक्टैंगुलर मॉड्यूल पर कैमरा यूनिट्स के साथ हैं। यह Nothing Phone 2 के Glyph इंटरफेस जैसा है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 जुलाई 2023 17:56 IST
ख़ास बातें
  • इस सीरीज में Infinix GT 10 Pro और GT 10 Pro+ शामिल हो सकते हैं
  • इसमें इंटरएक्टिव बैकलाइट इंटरफेस दिख रहा है
  • इन स्मार्टफोन्स में ट्रिपल रियर कैमरा और 5,000 mAh की बैटरी हो सकती है

इन स्मार्टफोन्स को सायबर ब्लैक और मिराज सिल्वर कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा

चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Infinix की GT 10 Pro सीरीज जल्द भारत में लॉन्च हो सकती है। Infinix ने इससे पहले इस सीरीज के स्मार्टफोन के रियर पैनल का टीजर दिया था जिसका डिजाइन Nothing Phone 2 के समान दिख रहा था। कंपनी ने इस सीरीज के दोनों मॉडल्स के डिजाइन का खुलासा कर दिया है। इसमें Infinix GT 10 Pro और GT 10 Pro+ शामिल हो सकते हैं। 

इसमें इंटरएक्टिव बैकलाइट इंटरफेस दिख रहा है जिसमें LED लाइट्स की स्ट्रिप्स रेक्टैंगुलर मॉड्यूल पर कैमरा यूनिट्स के साथ हैं। यह Nothing Phone 2 के Glyph इंटरफेस जैसा है। Infinix ने बताया है कि स्मार्टफोन में कोई गेम शूरू होने पर लाइट्स ऑन हो जाएंगी। इसके साथ ही विभिन्न नोटिफिकेशंस के साथ ही चार्जिंग की स्थिति का भी इससे पता चलेगा। इससे पहले एक रिपोर्ट में बताया गया था कि GT 10 Pro सीरीज में फुल HD+ डिस्प्ले, 108 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट और 5,000 mAh की बैटरी होगी। इस सीरीज के GT 10 Pro में MediaTek Dimensity 1300 SoC और GT 10 Pro+ में MediaTek Dimensity 8050 दिया जा सकता है। 

इन स्मार्टफोन्स को सायबर ब्लैक और मिराज सिल्वर कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। पिछले सप्ताह कंपनी ने Infinix Hot 30 5G को लॉन्च किया था। इसमें MediaTek Dimensity 6020 प्रोसेसर के साथ 8 GB + 8 GB RAM है। Infinix Hot 30 5G के 4 GB के RAM और 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 12,499 रुपये, 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का 13,499 रुपये है। इसे Aurora Blue और Knight Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसकी बिक्री Flipkart के जरिए की जा रही है। 

Infinix Hot 30 5G में 6.78 इंच का FHD+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। यह एंड्रॉयड 13 बेस्ड XOS 13 पर चलता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6020 दिया गया है। इसके 8 GB के  RAM को 8 GB तक बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की 6000 mAh की बैटरी 18 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें रियर पर 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Iconic design, unique notification system
  • Excellent software
  • Very good battery life
  • Improved main camera
  • Slick system performance
  • Bad
  • Average low-light performance with secondary cameras
  • Video recording quality needs improvement
  • No bundled charger
  • Top variant isn't great value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio, Airtel की छुट्टी! Vi लाई 365 दिनों तक 2GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, Free JioHotstar, Amazon Prime वाला धांसू
  2. फोन नहीं, ये पावरबैंक हैं! 10000mAh तक बैटरी के साथ 2026 के सबसे पावरफुल स्मार्टफोन्स की देखें लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. ईरान के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज पर अमेरिका ने लगाया बैन
  2. Tata Motors के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर 2.75 लाख रुपये तक के डिस्काउंट का ऑफर
  3. Jio, Airtel की छुट्टी! Vi लाई 365 दिनों तक 2GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, Free JioHotstar, Amazon Prime वाला धांसू प्लान
  4. चिलचिलाती गर्मी में स्मार्टफोन बैटरी को फटने से बचाएंगी ये स्मार्ट ट्रिक्स!
  5. फोन नहीं, ये पावरबैंक हैं! 10000mAh तक बैटरी के साथ 2026 के सबसे पावरफुल स्मार्टफोन्स की देखें लिस्ट
  6. OnePlus Ace 7 में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी, Snapdragon 8 Gen 6 चिपसेट
  7. Vivo लेटेस्ट फोन V70 Lite लॉन्च हुआ 6500mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  8. OnePlus Turbo 6X, Turbo 6X Pro लॉन्च से पहले खुलासा, 8000mAh बैटरी, 50MP कैमरा से होंगे लैस!
  9. Rogbid SR15 Ultra स्मार्ट रिंग हुई लॉन्च, बिल्ट-इन डिस्प्ले, 30 दिन तक है बैटरी! जानें कीमत
  10. 20 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का यह धांसू फोन, 50MP 3 कैमरा से लैस!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.