भारतीयों ने पिछले साल रोजाना मोबाइल फोन पर बिताए 4.7 घंटे, रिपोर्ट में हुआ खुलासा...

रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि साल 2021 में भारत में स्मार्टफोन यूज़र्स ने डेली लगभग 4.7 घंटे का समय अपने डिवाइस पर बिताया है, जो कि साल 2020 में प्रतिदिन 4.5 घंटे था और साल 2019 में यह समय 3.7 घंटे तक का था।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 14 जनवरी 2022 16:34 IST
ख़ास बातें
  • ऐप्स डाउनलोड के मामले में भारत साल 2021 में रहा दूसरे नंबर पर
  • स्मार्टफोन इस्तेमाल करने में भारत से भी आगे हैं ब्राजील, इंडोनेशिया
  • तीसरे साल भारत में लगातार बढ़ा स्मार्टफोन का इस्तेमाल
साल 2021 में भारतीय स्मार्टफोन यूज़र्स ने प्रतिदिन अपना लगभग 4.7 घंटे का वक्त मोबाइल फोन पर बिताया है, जिसकी जानकारी मोबाइल ऐप एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म App Annie की रिपोर्ट में दी गई है। बता दें, यह तीसरा साल है जिसमें यूज़र्स के बीच स्मार्टफोन की यूसेज लगातार बढ़ती जा रही है, जिसकी प्रमुख वजह कोरोना वायरस महामारी को माना जा सकता है। इसके अलावा, ऐप्स डाउनलोड के मामले में भी 20 टॉप मोबाइल मार्केट्स की लिस्ट में भारत ने दूसरा स्थान हासिल किया है। इसके अलावा, फाइनेस ऐप्स भारत में काफी पॉपुलर हैं, जिसे 1 बिलियन से ज्यादा डाउनलोड प्राप्त हुए हैं।

मोबाइल ऐप एनालिटिक्स सर्विस App Annie की State of Mobile 2022 की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि साल 2021 में भारत में स्मार्टफोन यूज़र्स ने डेली लगभग 4.7 घंटे का समय अपने डिवाइस पर बिताया है, जो कि साल 2020 में प्रतिदिन 4.5 घंटे था और साल 2019 में यह समय 3.7 घंटे तक का था। हालांकि, इस लिस्ट में भारत से आगे ब्राजील, इंडोनेशिया और दक्षिण कोरिया के स्मार्टफोन यूज़र्स निकले। जी हां, रिपोर्ट के मुताबिक इन देशों के लोगों ने डेली 5 या फिर इससे ज्यादा घंटे का समय अपने मोबाइल फोन पर निकाला है। मेक्सिको भी इस लिस्ट में भारत से आगे है, जहां के लोगों ने साल 2021 में रोज़ाना 4.8 घंटे का समय अपने फोन पर गुज़ारा है।
Advertisement
 
साल 2021 में ज्यादातर देशों के स्मार्टफोन यूज़र्स ने अपना ज्यादा से ज्यादा समय वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप्स पर बिताया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ऐप्स डाउनलोड की बात करें, तो 27 मिलियन ऐप्स डाउनलोड के साथ भारत इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर स्थित है। यही नहीं, रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि भारत में फाइनेंस ऐप्स, जॉब सर्च से जुड़ी ऐप जैस Apna और फूड डिलीवरी ऐप्स डाउनलोड में वृद्धि देखने को मिली है।

रिपोर्ट में यह भी खुलासा किया गया है कि साल 2021 में भारत में iOS App Store पर सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला कीवर्ड “Whatsapp+” रहा है। इसके बाद लोगों ने “Zoom” और “Google Meet” जैसे कीवर्ड को ऐप स्टोर पर सर्च किया। कई आईफोन यूज़र्स ने भारत में “WhatsApp Business” और “Call recorder for iPhone free” को भी सर्च किया।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  3. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  4. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  5. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  6. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  8. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  9. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.