भारत के स्मार्टफोन मार्केट में बड़ी गिरावट, Vivo का पहला स्थान बरकरार 

पहली तिमाही में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स की संख्या में कमी हुई है लेकिन स्मार्टफोन्स की कुल वैल्यू लगभग 5.8 प्रतिशत बढ़ी है। इस मार्केट में चाइनीज हैंडसेट मेकर Vivo का लगभग 19.6 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पहला स्थान है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 मई 2026 23:52 IST
ख़ास बातें
  • कंज्यूमर डिमांड कम होने से इस मार्केट में बिक्री कमजोर रही है
  • देश में पहली तिमाही में लगभग 3.1 करोड़ स्मार्टफोन्स की शिपमेंट हुई है
  • इस मार्केट में कस्टमर्स महंगे स्मार्टफोन्स को ज्यादा पसंद कर रहे हैं

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने लगभग 9.4 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ चौथा स्थान हासिल किया है

देश के स्मार्टफोन मार्केट में इस वर्ष की पहली तिमाही में कमी हुई है। मेमोरी पार्ट्स की बढ़ती कॉस्ट की वजह से स्मार्टफोन के प्राइसेज में बढ़ोतरी के अनुमान की वजह से हैंडसेट कंपनियों ने पहले ही बड़ी संख्या में डिवाइसेज की शिपमेंट की थी। हालांकि, कंज्यूमर डिमांड कम होने से इस मार्केट में बिक्री कमजोर रही है। 

इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (IDC) के वर्ल्डवाइड क्वार्टरली मोबाइल फोन ट्रैकर के अनुसार, देश में पहली तिमाही में लगभग 3.1 करोड़ स्मार्टफोन्स की शिपमेंट हुई है। पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में यह लगभग 4.1 प्रतिशत की गिरावट है। स्मार्टफोन कंपनियों ने प्राइसेज बढ़ने के अनुमान के कारण इनवेंटरी को जमा करना शुरू कर दिया था। हालांकि, फेस्टिव सीजन के बाद कंज्यूमर डिमांड कमजोर होने से बिक्री घटी है। इसके अलावा स्मार्टफोन के प्राइसेज में बढ़ोतरी की वजह से भी बिक्री पर असर पड़ा है। 

पहली तिमाही में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स की संख्या में कमी हुई है लेकिन स्मार्टफोन्स की कुल वैल्यू लगभग 5.8 प्रतिशत बढ़ी है। देश में कस्टमर्स महंगे स्मार्टफोन्स को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस वजह से स्मार्टफोन मार्केट में वॉल्यूम के बजाय वैल्यू में बढ़ोतरी हुई है। पहली तिमाही में स्मार्टफोन्स का एवरेज सेलिंग प्राइस लगभग 10.4 प्रतिशत बढ़कर लगभग 302 डॉर (लगभग 29,000 रुपये) का है। इस मार्केट में चाइनीज हैंडसेट मेकर Vivo का लगभग 19.6 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पहला स्थान है। इसके बाद दक्षिण कोरिया की Samsung लगभग लगभग 17.1 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ है। 

स्मार्टफोन मार्केट में चीन की Oppo की बिक्री सबसे अधिक लगभग 22 प्रतिशत बढ़ी है। Oppo का मार्केट शेयर लगभग 15.3 प्रतिशत का है। पहली तिमाही में चीन की Xiaomi और इसके सब-ब्रांड Poco का संयुक्त तौर पर मार्केट शेयर लगभग 12.2 प्रतिशत का है। अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने लगभग 9.4 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ चौथा स्थान हासिल किया है। एपल के लिए iPhone 17 अभी तक की सबसे ज्यादा डिमांड वाली स्मार्टफोन सीरीज बन गई है। पिछले वर्ष सितंबर में लॉन्च की गई इस सीरीज में  iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max, iPhone 17e और iPhone Air शामिल हैं। भारत सहित कुछ बड़े मार्केट्स में आईफोन की बिक्री डबल-डिजिट में बढ़ी है। इस वर्ष कंपनी का पहला फोल्डेबल आईफोन भी लॉन्च हो सकता है। 
  
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.