स्‍मार्टफोन्‍स शिपमेंट में इस ब्रैंड ने झंडे गाड़े, Vivo, Xiaomi, Oppo भी रह गए पीछे

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट में साल-दर-साल (YoY) 3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। मार्केट रिसर्च फर्म काउंटरपॉइंट की एक नई रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 31 अक्टूबर 2024 19:52 IST
ख़ास बातें
  • भारत के स्‍मार्टफोन शिपमेंट पर रिपोर्ट
  • टॉप पर रही सैमसंग
  • सबसे ज्‍यादा स्‍मार्टफोन्‍स का किया शिपमेंट

देश में स्मार्टफोन की बिक्री में 2024 की तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर 3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट में साल-दर-साल (YoY) 3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। मार्केट रिसर्च फर्म काउंटरपॉइंट की एक नई रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है। 2024 में जुलाई से सितंबर के बीच यह बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह भी पता चला है कि पिछले साल की तुलना में इसी तिमाही में स्मार्टफोन का कुल मूल्य 12 फीसदी बढ़ गया। रिपोर्ट के अनुसार, 23 फीसदी मार्केट शेयर के के साथ स्मार्टफोन मार्केट में सैमसंग (Samsung) टॉप पोजिशन पर है। दूसरे नंबर पर ऐपल (Apple) और तीसरे पर वीवो (Vivo) रही। यहां शिपमेंट्स से मतलब उन स्‍मार्टफोन्‍स से है तो भारत में तैयार होकर दूसरे देशों में भेजे गए। गौरतलब है कि ऐपल ने अपना प्रोडक्‍शन इंडिया में तेज किया है, जिससे भारत में उसकी शिपमेंट बढ़ी है। 
काउंटरपॉइंट की मासिक इंडिया स्मार्टफोन ट्रैकर रिपोर्ट से पता चलता है कि देश में स्मार्टफोन की बिक्री में 2024 की तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर 3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। स्‍मार्टफोन्‍स की कीमत में सालाना आधार पर 12 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। 23 फीसदी मार्केट शेयर के साथ सैमसंग टॉप पर है। इसकी प्रमुख वजह A सीरीज में आए मिड-रेंज फोन और किफायती प्रीमियम मॉडल में गैलेक्सी AI के फीचर्स को शामिल करना है। 
Advertisement

स्मार्टफोन मार्केट वैल्यू शेयर के मामले में दूसरे नंबर पर ऐपल रही। इस iPhone मेकर ने त्‍योहारी सीजन से पहले iPhone 15 और iPhone 16 मॉडल की शिपमेंट की। इससे उसे 21.6 फीसदी मार्केट शेयर हासिल हुआ है। ​15.5 फीसदी मार्केट शेयर के साथ Vivo तीसरे नंबर पर है। Oppo और Xiaomi क्रमशः चौथे और पांचवें नंबर पर हैं। Oppo के पास 10.8 फीसदी मार्केट शेयर था, जबकि Xiaomi को 8.7 फीसदी मार्केट शेयर मिला। 

याद रहे कि हम इंडिया के स्‍मार्टफोन मार्केट की नहीं, बल्कि भारत के स्‍मार्टफोन शिपमेंट की बात कर रहे हैं, जिसका मतलब होता है- भारत में तैयार किए गए स्‍मार्टफोन्‍स जो दूसरे देशों को भेजे गए। 
Advertisement

वॉल्यूम शेयर के मामले में वीवो ने 19 फीसदी शेयर के साथ टॉप स्थान हासिल किया। उसके बाद शाओमी का नंबर है। सैमसंग, ओपो और रियलमी क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। काउंटरपॉइंट की रिपोर्ट बताती है कि कार्ल पेई का नथिंग लगातार तीसरी तिमाही में सबसे तेजी से बढ़ने वाला स्मार्टफोन ब्रांड रहा, जिसने इस तिमाही में शिपमेंट में 510 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की। यूके में यह ब्रैंड पहली बार टॉप 10 में आया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.